Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इस समय सुर्खियों में चाए हुए हैं। आमिर खान ने हाल ही में सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है और उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई है। आमिर खान ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सोनम वांगचुक जल्द ही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि आमिर खान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर आ गए हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को दी धमकी
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी एक सोशल मीडिया पोस्ट और एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई है। कहा जा रहा है कि धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई के 2 भाई, आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई हैं। हालांकि सामने आए ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की वनइंडिया हिंदी पुष्टि नहीं करता है।
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आरोप है कि आमिर खान और अन्य लोग देश में 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं। गैंग के सदस्यों के अनुसार ऐसा करना भारतीय संस्कृति पर सीधा हमला करना है। -अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपनी पोस्ट में लिखा है- ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और तुरंत जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा धमकी दी गई है कि जो कोई भी अपने स्टारडम का इस्तेमाल करके इन कथित कामों को बढ़ावा देगा, उसका दम घोंट दिया जाएगा। फिलहाल आमिर खान ने ऐसा किया है तो वो तैयार हो जाएं। -पोस्ट में ये भी कहा गया है कि आमिर खान जैसे लोग हमारे सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमिर खान को मिली धमकियों के अलावा इस पोस्ट में राजस्थान के श्रीगंगानगर में हाल ही में एक मासूम लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का भी जिक्र किया गया है। -एक तरफ लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस मामले को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन की तारीफ की है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने उन नेताओं को सीधी और हिंसक चेतावनी दी गई है, जो कथित तौर पर कुछ दोषियों को बचा रहे हैं। गैंग ने चेतावनी दी कि अगर इन नेताओं ने तुरंत दखल देना बंद नहीं किया, तो उन्हें भी ठीक वैसा ही बेरहम अंजाम भुगतना पड़ेगा, जैसा उन अपराधियों के लिए तय है, जो कानून की पकड़ से बच निकलते हैं। वहीं आमिर खान ने लव जिहाद मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा था- गौरी स्प्रैट, किरण राव या रीना दत्ता में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला क्योंकि ये शादियां सिविल मैरिज के जरिए हुई थीं। गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत ज्यादा पालन नहीं करतीं। सच तो ये है कि हमारा परिवार सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला परिवार है। जानकारी के अनुसार आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट के साथ शादी की है। ये आमिर खान की तीसरी शादी है। हालांकि इस शादी को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्टर लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि गौरी हिंदू हैं और एक्टर की पहली दो पूर्व पत्नियां (रीना दत्ता और किरण राव) भी हिंदू थीं। बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने आमिर खान पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया है। चारों तरफ एक्टर की तीन शादियों को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच आमिर खान ने लोगों को बताया है कि उनकी तीसरी पत्नी यानी गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।गैंग ने ऑडियो जारी कर आमिर खान को चेताया
'आमिर खान को जो टपकाएगा, उसे 5 करोड़ दूंगा', कौन हैं ऑफर देने वाले जगद्गुरु परमहंस आचार्य? किस बात से गुस्सा?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- आमिर खान का दम घोंट देंगे
'Aamir Khan को हिंदू औरतें पसंद, अब तक 3 के साथ', BJP की 37 साल की मुस्लिम महिला नेता का बड़ा बयान, मचा हंगामा
लव जिहाद के आरोपों पर क्या बोले आमिर खान?
गौरी स्प्रैट से आमिर खान की रजिस्टर्ड शादी