Silver Price Today: चांदी खरीदने का आज गोल्डन चांस? बढ़त के अगले दिन औंधे मुंह गिरी कीमत, कितना हुआ रेट?

Silver Price Today: सोना और चांदी हमेशा से ही गहनों के लिए पहली पसंद के साथ-साथ निवेश का भी एक अहम हिस्सा रहा है। बीते कुछ समय में चांदी की कीमतों में आयी जबरदस्त तेजी ने इसे निवेशकों की पहली पसंद में शामिल कर दिया है। इस महीने भी चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला है।

Advertisement

शुक्रवार, 10 जुलाई को तेजी देखने के बाद आज सिल्वर रेट भी सुस्ती में है। सोने के साथ साथ आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गयी है। 11 जुलाई 2026 को चांदी 5 रुपये प्रति ग्राम सस्ती होकर 235 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि 1 किलोग्राम चांदी का भाव 5,000 रुपये की कमी के साथ 2,35,000 रुपये दर्ज किया गया।

Advertisement

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक दिन में 5000 बढ़े दाम, कितना हुआ 1 किलो का रेट?

भारत में आज चांदी के ताजा दाम

चांदी की कीमतों में आज कमी दर्ज की गयी है। चेक कीजिए आज चांदी के कीमतों में कितना बदलाव आया है। यहां आप आज और कल के भाव में कितना बदलाव हुआ है ये चेक कर सकते हैं।

Advertisement
ग्राम आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ग्राम ₹235 ₹240 -₹5
8 ग्राम ₹1,880 ₹1,920 -₹40
10 ग्राम ₹2,350 ₹2,400 -₹50
100 ग्राम ₹23,500 ₹24,000 -₹500
1 किलोग्राम ₹2,35,000 ₹2,40,000 -₹5,000

11 दिनों में कितना बदला चांदी का भाव?

एक दिन पहले बाजार में 5,000 रुपये की तेजी आई थी, लेकिन आज चांदी की वह पूरी बढ़त खत्म हो गई। जुलाई की शुरुआत में जहां चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही थी, वहीं अब यह 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

Advertisement

3 जुलाई को चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जो इस महीने का सबसे ऊंचा स्तर रहा। इसके बाद कीमतों में लगातार कमी आई। महीने के पहले 11 दिनों में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये प्रति किलो की कमी आई है, जो करीब 2.08 फीसदी की गिरावट के बराबर है।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोने ने लिया रिवर्स गियर! कीमतों में फिर आई जबरदस्त उछाल, कितना हुआ 24K-22K गोल्ड का रेट?