आमिर खान सोनम वांगचुक को लेकर बोल रहे हैं झूठ? सामने आए सबूत, Video में जान लीजिए क्या है पूरा सच

लद्दाख के मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का एक बयान सोशल मीडिया पर भारी विवाद का कारण बन गया है। लंदन में हुए 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में जब आमिर से सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने एक ऐसा दावा किया जिसने सबको चौंका दिया।

Advertisement

आमिर खान ने कहा कि फिल्म बनाने से पहले न तो वह और न ही उनकी फिल्म के लेखक सोनम वांगचुक को जानते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पक्के सबूत और वीडियो सामने आए हैं, जो आमिर खान के इस दावे पर सीधे सवाल खड़े कर रहे हैं।

Advertisement

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि आमिर खान सोनम वांगचुक को लेकर झूठ बोल रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको पूरी बात बताते हैं कि आखिर किस वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि आमिर खान सोनम वांगचुक को लेकर झूठ बोल रहे हैं। इसके अलावा ये भी जानेंगे कि सोनम वांगचुक ने '3 इडियट्स' के फिल्म को लेकर क्या कहा था।

Advertisement
सोनम वांगचुक नहीं तो कौन है असली Phunsukh Wangdu? किस पर बनी '3 Idiots'? डिटेल्स जान शॉक्ड हो जाएंगे

इंटरनेट पर वायरल वीडियो ने खोली आमिर खान की पोल

आमिर खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पूरे मामले का बारीकी से एक्स-रे कर दिया है। एक यूजर ने सोनम वांगचुक के पुराने 'टेड टॉक' (TED Talk) का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि आमिर खान '3 इडियट्स' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही सोनम वांगचुक से मिल चुके थे। यह मुलाकात साल 2008 के एक अवॉर्ड शो में हुई थी, जहां सोनम वांगचुक को उनके बेहतरीन कामों के लिए 'रियल हीरोज' अवॉर्ड दिया जा रहा था। वीडियो में आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ सामने की लाइन में बैठे नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस अवॉर्ड शो के मंच से सोनम वांगचुक ने आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' की जमकर तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे शिक्षा पर बनी यह फिल्म बहुत पसंद आई और मेरे पास एक नई फिल्म का सुझाव भी है।"

सोनम ने आमिर को आइडिया दिया था कि उन्हें भारत के सियाचिन जैसे दुर्गम सरहदी इलाकों में स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने पर एक फिल्म बनानी चाहिए। सोनम के इस सुझाव पर आमिर और किरण मुस्कुराकर सिर हिलाते हुए भी कैमरे में कैद हुए थे।

Advertisement

सोनम वांगचुक को आप समझ रहे थे 3 Idiots वाला Phunsukh Wangdu? अब खुली पोल, Aamir Khan ने बताया ऐसा सच

फिल्मों की टाइमलाइन ने बिगाड़ा आमिर का खेल

अगर तारीखों और आमिर खान के लुक्स पर नजर डालें, तो मामला पूरी तरह साफ हो जाता है। जिस अवॉर्ड शो में सोनम वांगचुक भाषण दे रहे थे, वह साल 2008 का है। उस वक्त आमिर खान अपने मशहूर 'गजनी लुक' यानी छोटे बालों वाले अंदाज में वहां मौजूद थे।

Advertisement

खबरों के मुताबिक आमिर ने 'गजनी' के इस लुक के लिए मार्च 2008 में अपने बाल कटवाए थे। दूसरी तरफ, '3 इडियट्स' की शूटिंग जुलाई 2008 में शुरू हुई थी और अगस्त-सितंबर में आमिर खान फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंचे थे। इस टाइमलाइन से साफ है कि आमिर खान फिल्म की शूटिंग से महीनों पहले सोनम वांगचुक को आमने-सामने देख और सुन चुके थे। ऐसे में उनका यह कहना कि वह सोनम को जानते तक नहीं थे, लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

सोनम वांगचुक ने पहले क्या कहा था?

सोनम वांगचुक ने इस पूरे मुद्दे पर हमेशा बहुत नपा-तुला रुख रखा है। उन्होंने मशहूर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन के सामने भी इस बात को साफ किया था। उन्होंने कहा था, "अगर आप यह कहें कि फिल्म मुझसे प्रेरित है, तो मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। बहुत से लोग कहते हैं कि यह फिल्म पूरी तरह मुझ पर आधारित है, लेकिन मैं इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हूं। सही शब्द यह होगा कि यह फिल्म शायद मेरे काम से प्रभावित हो सकती है।"

सोनम ने आगे कहा था,

"मैं यह भी नहीं चाहता कि देश के लोग किसी बात को सिर्फ इसलिए सच मान लें क्योंकि उसका कनेक्शन किसी फिल्म से है। इसलिए अगर यह फिल्म मुझसे प्रभावित भी है, तो मुझे इस पर कोई खास घमंड नहीं है। और अगर यह मुझसे प्रेरित नहीं है, तो मुझे इसका कोई मलाल भी नहीं है।"

इसके अलावा 'जोश टॉक्स' के एक सेशन में सोनम ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था,

"मैं इसलिए थोड़ा परेशान हो जाता हूं क्योंकि लोग लगातार मुझसे पूछते हैं कि क्या 3 इडियट्स में दिखाया गया स्कूल आपका है? क्या आप ही फुनसुख वांगडू हैं? मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं फुनसुख वांगडू नहीं हूं। मैं सोनम वांगचुक हूं। मैं फिल्मों में नहीं, बल्कि असल जिंदगी में काम करता हूं, ताकि देश का नाम रोशन हो सके।"

सोनम का आरोप यह भी रहा है कि फिल्म मेकर्स चुपचाप उनके स्कूल में शूटिंग करके चले गए और बाद में जब उन्होंने अपनी लाइफ के इस्तेमाल को लेकर पत्र लिखा, तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

लंदन में आमिर खान ने क्या सफाई दी?

विवाद बढ़ने के बाद आमिर खान ने लंदन के इवेंट में अपनी बात रखते हुए कहा,

"यह पूरी तरह से एक गलतफहमी है। जब हम 3 इडियट्स फिल्म बना रहे थे, तब मैं सोनम को बिल्कुल नहीं जानता था। हाल ही में मैंने फिल्म के किरदार चतुर का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा दावा किया है, लेकिन वह गलत हैं। हो सकता है कि वह ऐसा सोचते हों लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि न तो मैं और न ही फिल्म के लेखक राजू हिरानी और अभिजात जोशी, हममें से कोई भी उस समय सोनम को जानता था।"

हालांकि आमिर ने सोनम वांगचुक के काम का सम्मान किया और उनकी सेहत पर चिंता जताते हुए कहा,

"सोनम जो भी काम कर रहे हैं, वह बेहद शानदार है। उनकी सराहना करने के लिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि वह हमारी फिल्म के किसी किरदार की प्रेरणा रहे हों। हम सभी उनकी सेहत और उनके जीवन को लेकर इस समय बहुत चिंतित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस मामले का कोई अच्छा समाधान जल्द निकले और वह अपनी भूख हड़ताल खत्म करें।"

आमिर खान ने भले ही सोनम के काम की तारीफ की हो लेकिन मुलाकात वाले वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट की घेराबंदी तेज हो गई है।

English Summary

Is Aamir Khan lying about Sonam Wangchuk? 3 idiots controversy viral video