Jana Nayagan Advance Booking: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सेंसर बोर्ड से करीब 7 महीने की लंबी लड़ाई के बाद अब ये फिल्म आगामी 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग शुरू
आपको बता दें कि गत 18 जुलाई 2026 (शनिवार) की शाम 6 बजे से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और देखते ही देखते बीते 54 घंटों के अंदर इसने देशभर में 10 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। खबर है कि थलपति विजय के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए 2500 रुपये तक के टिकट्स भी खरीद रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 'जन नायकन' साल 2026 की सबसे बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। डायरेक्टर एच. विनोद की ये फिल्म पहले पोंगल के मौके पर यानी 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के साथ सेंसरशिप की लंबी लड़ाई के बाद इसे अब जाकर रिलीज सर्टिफिकेट मिला है। इस बीच विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं। -सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार भारत में जन नायकन की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री में जबरदस्त तेजी दिख रही है। 18 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और 24 घंटे के अंदर ही ब्लॉक सीटों सहित 6.7 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई हो चुकी थी। -वहीं आज यानी 20 जुलाई 2026 (सोमवार) दोपहर 12 बजे तक (54 घंटों) में कुल 2.71 लाख से अधिक टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। इनसे 6.89 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई हुई है जबकि ब्लॉक सीटों को जोड़ दें तो 'जन नायकन' के लिए 10.48 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग दर्ज हो चुकी है। -जानकारी के अनुसार मूल रूप से तमिल में बनी 'जन नायकन' को देशभर में हिंदी और तेलुगू डब वर्जन में भी रिलीज किया जाएगा। खबर है कि तमिल वर्जन के 3613 शोज के लिए सबसे ज्यादा 2.67 लाख टिकट बिके हैं जबकि हिंदी वर्जन में अभी 6 शोज के लिए ही एडवांस बुकिंग खुली है। -वहीं तेलुगू में अभी 182 शोज के लिए प्री-बुकिंग हो रही है और अब तक करीब 6.47 लाख के टिकट बिक चुके हैं। अभी जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, शोज की संख्या और टिकट बिक्री की रफ्तार में और तेजी देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार ओपनिंग डे पर 'जन नायकन' की सीधी टक्कर डायरेक्टर लोकेश कनगराज की रजनीकांत स्टारर 'कुली' से है, जिसने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 151.14 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की थी। कुली ने रिकॉर्ड बनाते हुए देश में ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था जबकि तमिल सिनेमा में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड थलपति विजय की ही 'लियो' (वर्ल्डवाइड 148.5 करोड़ रुपए) के नाम है। मेकर्स की मानें तो 'जन नायकन' इन सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है। -'जन नायकन' के तमिल वर्जन के लिए ज्यादातर जगहों पर टिकट की कीमत 100 से 800 रुपए के बीच रखी गई है। हालांकि बेंगलुरु में टिकट की औसत कीमत 500 से 800 रुपए के बीच है। वहीं कुछ प्राइम टाइम शोज के लिए टिकट की कीमत 1000 रुपए से ज्यादा हैं। -कई थिएटर्स ने सुबह 6:30 बजे वाले शोज लिस्ट किए हैं और खास बात है कि वहां भी टिकटों के लिए मारामारी है जबकि 'सिनेपॉलिस' नेक्सस शांतिनिकेतन में रिक्लाइनर सीटों की कीमत 2500 रुपए है, जो अब तक किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। -चेन्नई में एडवांस बुकिंग को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। यहां टिकट की कीमत सिर्फ 190 रुपए तय की गई है, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि तमिलनाडु में सबसे सस्ता टिकट 54 रुपए का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई के कमला सिनेमाज ने घोषणा की है कि उन्होंने अकेले अपने थिएटर में कुछ ही मिनटों में फिल्म के 10000 टिकट बेच दिए हैं। -'जन नायकन' के मेकर्स KVN प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर के. वेंकटा नारायण ने कहा है- हम दुनियाभर के 30 से ज्यादा देशों में 7000 से 8 000 स्क्रीन पर फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एनडीटीवी से बात करते हए उन्होंने कहा है- फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं और नई चीजें जोड़ी गई हैं। थिएटर में दर्शक जो अनुभव करेंगे वो बहुत ही अलग होने वाला है। इसमें कुछ गाने भी जोड़े गए हैं। फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। -मेकर्स ने बताया कि दिसंबर 2025 में ही 'जन नायकन' को सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेज दिया गया था लेकिन फिर बोर्ड की रिव्यू कमेटी के एक सदस्य की शिकायत पर इसे रिवाइजिंग कमेटी को भेज दिया गया। -इसके बाद मूवी के रिलीज पर अनिश्चित काल के लिए ब्रेक लग गया। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां लंबी लड़ाई के बाद मेकर्स ने आखिरकार सेंसर बोर्ड के खिलाफ केस वापस ले लिया। अब जुलाई 2026 की शुरुआत में फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला, जिसके बाद मेकर्स ने घोषणा की है कि 'जन नायकन' को 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।फिल्म की रिलीज को लेकर विजय के फैंस में दिख रहा क्रेज
Jana Nayagan Release Date: इस दिन रिलीज हो रही 'जन नायकन', CM Vijay ने खुद बताई डेट, शेयर किया ऐसा पोस्टर
'जन नायकन' की कितनी हुई एडवांस बुकिंग?
हिंदी और तेलुगू डब वर्जन में भी रिलीज होगी फिल्म
'जन नायकन' तोड़ेगी रजनीकांत की 'कुली' का रिकॉर्ड
Musafir Cafe Trailer Out: 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर रिलीज, प्यार होने से खुद को तलाशने तक की कहानी रूला देगी
क्या है फिल्म 'जन नायकन' के टिकटों की कीमत?
चेन्नई में मिनटों में बिके 10,000 टिकट
'जन नायकन' और सेंसर बोर्ड का विवाद
'Fauzi' का फर्स्ट लुक रोंगटे खड़े कर देगा, प्रभास का दिखा नया अवतार, कब रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म?