Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 5वें दिन हुई इतनी कमाई

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'धमाल 4' ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म ने शानदार शुरुआत की है और धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद ये फिल्म वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है।

Advertisement

'धमाल 4' ने उम्मीद से ज्यादा कर ली कमाई
आपको बता दें कि फिल्म 'धमाल 4' ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की है और ये दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है। वहीं हर किसी को उम्मीद थी कि ये फिल्म 'ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे' ऑफर का हिस्सा बनेगी लेकिन हैरानी की बात है कि ऐसा नहीं हुआ। दरअसल मेकर्स को भरोसा था कि बिना डिस्काउंट वाले टिकट रेट के भी अच्छी संख्या में दर्शक आएंगे और ठीक वैसा ही हुआ।

Advertisement

5वें दिन 'धमाल 4' की कमाई में उछाल

-इसी के साथ फिल्म 'धमाल 4' ने गत 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। मंगलवार को इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म के टिकट रेट कम नहीं थे, फिर भी सोमवार के मुकाबले इसे मंगलवार को ज्यादा दर्शक मिले और इसी के साथ इसके कलेक्शन में भी अच्छा खासा इजाफा देखा गया।

Advertisement
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: कहानी कमजोर पर कमाई शानदार, ओपनिंड डे पर हुआ कितना कलेक्शन?

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 5वें दिन, 'धमाल 4' ने 11 हजार 77 शो में 9.50 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 99.44 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ रुपए हुआ है। वहीं विदेश में, फिल्म ने 5वें दिन 1.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 16 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं दुनिया भर में इस कॉमेडी फिल्म ने 5 दिनों 115.44 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है।

Advertisement

'धमाल 4' ने तोड़ा 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड

'धमाल 4' ने मंगलवार को 9.50 करोड़ रुपए की कमाई कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल 2026 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने 'भूत बंगला' के 9.3 करोड़ और 'वेलकम टू द जंगल' के 9.25 करोड़ के कलेक्शन को मात देते हुए तीसरी पोजिशन हासिल की है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में 'धुरंधर 2' (58 करोड़) टॉप पोजिशन पर बरकरार है।

English Summary

dhamaal 4 box office collection day 5 ajay devgn arshad warsi movie superhit know earning