NEET UG 2026 परीक्षा का परिणाम गुरुवार को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। पिछले महीने की 21 जून को देशभर में संपन्न हुई NEET परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार सफल रहे। इस परीक्षा में पंजाब लुधियाना के आर्यन गुप्ता ने 715 नंबर और हरियाणा के पांशुल बंसल ने भी 715 नंबर हासिल कर टॉप किया है।
पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की, जबकि हरियाणा के पांशुल बंसल ने भी उतने ही परसेंटाइल हासिल किया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी स्टेट-वाइज टॉपर लिस्ट देश भर में टॉप 25 में 7 राजस्थान उम्मीदवार थे और इसके बाद पंजाब और तेलंगाना के उम्मीदवारों ने जगह बनाई अच्छी भागीदारी रही। खास बात ये है कि इस बार नीट परीक्षा परिणाम में देश भर में सबसे अधिक नंबर स्कोर करने वाले छात्रों की लिस्ट में पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और तेलंगाना के उम्मीदवार अधिक हैं। जबकि हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का अपना स्टेट टॉपर भी रहा। नीट यूजी परीक्षा में 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से 58 फीसदी यानी 11 लाख से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। नीट परीक्षा में 19 ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने 700 से अधिक नंबर हासिल किए है।1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक नंबर हासिल किए हैं। कुल 720 अंकों में से 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा, 10,160 उम्मीदवारों ने 600 अंक प्राप्त किए, जबकि 90,780 उम्मीदवारों ने 500 से ज़्यादा अंक हासिल किए। पंजाब लुधियाना के आर्यन गुप्ता ने और हरियाणा के पांशुल बंसल ने टॉप किया है। राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल ने AIR 3 हासिल किया, इसके बाद बिहार के आयुष भालोटिया ने AIR 4, उत्तर प्रदेश के आर्यन दुबे ने AIR 5, बिहार की रिया रंजन ने AIR 6, पंजाब के गीतांश सरीन ने AI6, राजस्थान के गौरव सिंह ने A17 और महाराष्ट्र के मोहनीश मारुति भोसले AI8, राजस्थान के अभिलाष ने AI9 और तमिलनाडु के वेंकटेशपति ने A10 रैंक हासिल की है।25 टॉपर्स की लिस्ट में पंजाब के 25 उम्मीदवार, राजस्थान के 7
19 उम्मीदवारों ने हासिल किए 700 से अधिक नंबर
NEET UG 2026 में टॉप 10 टापर्स
NEET टॉपर आर्यन गुप्ता कौन? अपने की मौत के बाद डॉक्टर बनने का लिया संकल्प, इस खास स्ट्रैटजी ने बनाया टॉपर
NEET UG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 11.21 लाख छात्र हुए क्वालिफाई, कहां चेक करें परिणाम?