खत्म होने वाला है लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार! कल आएगा CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट? देखें लेटेस्ट अपडेट

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड 18 जुलाई से को सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक परिणाम की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे CBSE के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जारी होने वाली जानकारी पर ही भरोसा करें।

Advertisement

कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट?

Advertisement

परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपने मार्क्स देखने के साथ डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि की मदद से अपना परिणाम देख सकेंगे। ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

'9वीं क्लास में क्यों पढ़ा रहे तीसरी भाषा', SC में जस्टिस नागरत्ना ने CBSE को क्यों लगाई फटकार?

पहली बार दो फेज में हुई परीक्षा

CBSE ने इस साल पहली बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो फेज में आयोजित की थी। पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य थी, जबकि दूसरी परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए रखी गई, जिन्होंने अपने मार्क्स में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा देने का विकल्प चुना था। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्टूडेंट्स को बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका देना है। अगर किसी स्टूडेंट ने दोनों परीक्षाएं दी हैं, तो अंतिम रिजल्ट में उसी विषय के ज्यादा अंक माने जाएंगे जिसमें स्टूडेंट का प्रदर्शन बेहतर रहा हो। इससे स्टूडेंट को बिना किसी नुकसान के अपने मार्क्स में सुधार करने का मौका मिलेगा।

Advertisement

CBSE की ओरिजिनल मार्कशीट कहां मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित स्कूलों के जरिए ओरिजिनल मार्कशीट और अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि किसी स्टूडेंट को अंकों से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो वह बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकेगा। छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप पर देख सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सेम मार्क्स फिर आर्यन गुप्ता-पांशुल बंसल के रैंक में क्यों अंतर? NTA ने NEET रिजल्ट में लगाया कौन सा फार्मूला?