Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि ग्रह की चालों का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है इसलिए ग्रहों की चाल बदलने पर इंसान की ग्रह-दशा में भी परिवर्तन होता है जो कि अच्छा या बुरा दोनों हो सकता है, 16 जुलाई को भी बड़ा बदलाव हुआ है जो कि कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला हैष
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक आज वैभव और सुख के स्वामी शुक्र ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं जो कि कुछ लोगों के लिए काफी शुभ हैं, अब उनका वक्त बदलेगा और उन्हें हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी।
उन्होंने कहा कि 'पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि में आता है जिसके स्वामी सू्र्य है जो कि तेज और सफलता के पर्याय हैं और शुक्र कला, सौंदर्य, धन का कारक इसलिए जब दोनों का साथ मिलता है तो लोगों को धन, करियर, वैभव और सुंदरता की प्राप्ति होती है और यहां पर सूर्य 1 अगस्त तक रहेगा।' उनके मुताबिक इस परिवर्तन का असर चार राशियों पर काफी अच्छा पड़ने वाला है और ये चार राशियां हैं- वृषभ, सिंह, तुला और धनु। इन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी, लव लाइफ या वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा तो वहीं रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आर्थिक लाभ होगा। जो रिलेशन लंबे वक्त से दूर था या उनमे तनाव चल रहा था, वो भी सुधर जाएगा। कुल मिलाकर इन चार राशिवालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और इनकी किस्मत बदलने वाली है। पंडित दयानंद शास्त्री ने इसी के साथ ही शुक्र को खुश करने के उपाय भी बताएं हैं और कहा कि जो कोई भी इनकी सच्चे मन से पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। शुक्रवार के दिन व्रत रखने और मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुक्र खुश होते हैं। तो वहीं सफेद या गुलाबी रंग के कपड़ों को भी धारण करने से वो प्रसन्न होते है, इसके अलावा हर शुक्रवार को शुक्र ग्रह की आरती करने से इंसान की हर समस्या का निवारण होता है इसलिए हर फ्राईडे को सुबह-शाम शुक्र देव की आरती करनी चाहिए।Shukra Gochar 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शुक्र को करें खुश, हर मनोकामना होगी पूरी
शुक्रवार को सुबह-शाम करें शुक्र देव की आरती
शुक्र देव की आरती
यह पढ़ें: Ashadha Amavasya 2026: अमावस्या पर काले तिल समेत इन 5 चीजों का करें दान, चमकेगी किस्मत