9/11 की 20वीं बरसी: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को क्या-क्या हुआ था, पढ़ें आतंकवादी हमले की पूरी टाइमलाइन

9/11 की 20वीं बरसी: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को क्या-क्या हुआ था, पढ़ें आतंकवादी हमले की पूरी टाइमलाइन

नई दिल्ली, 11 सितंबर: अमेरिका के इतिहास में हुए सबसे आतंकवादी हमले की आज 20वीं बरसी है। अमेरिका आज 9/11 के दिन हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 2,977 लोगों को याद कर रहा है। ट्विन टावर पर हुए हमले का आज 20 साल पूरा हो गया है। 11 सितंबर को 2001 को अल कायदा के आतंकवादियों ने विमानों को अपहरण कर न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और पेन्सिलवेनिया के दोनों टावर ढाह दिए थे। ये आतंकी हमला याद कर अमेरिका आज भी सहम जाता है। तो आइए जानें अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को क्या-क्या हुआ था?

Recommended Video

    9/11 Attack की 20वीं बरसी, जब दहल उठा था America, जानिए क्या हुआ था ? | वनइंडिया हिंदी
    9/11 terror

    - 5:45 a.m.: दो अपहरण किए हुए विमान पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुजरते हैं। बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक पुरुष के छोटी उड़ान भरने की बात हुई। जहां उसमें तीन अन्य अपहर्ताओं में शामिल होंगे और अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11 में सवार होंगे।

    - 6:0 a.m.:अपहरण किए गए दो विमान अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11 और यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर कॉम्प्लेक्स के नॉर्थ और साउथ टावर्स से टकराएंगे। ये दिन अमेरिका के लिए खास था क्योंकि न्यूयॉर्क शहर में प्राथमिक चुनाव के लिए मतदान केंद्र सुबह 6 बजे से ही खुल गए थे।

    - 7:59 a.m.: अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 11 ने 11 क्रू मेंबर्स और 76 यात्रियों और पांच अपहरणकर्ताओं के साथ बोस्टन से उड़ान भरी। प्लान था कि विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में उत्तरी टॉवर से टकराएगा। इस विमान में 76,000 पाउंड से अधिक ईंधन से भरा था।

    - 8:15 a.m.: वहीं यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान 175 ने 9 चालक दल के सदस्यों, 51 यात्रियों और पांच अपहरणकर्ताओं के साथ बोस्टन से उड़ान भरी। इस विमान में भी 76,000 पाउंड से अधिक ईंधन था।

    - 8:19 a.m.:अमेरिकन एयरलाइंस के ग्राउंड कर्मियों को फ्लाइट अटेंडेंट बेट्टी एन ओंग ने अलर्ट करते हुए कहा कि अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 11 हाईजैक किया जा रहा है। यह पूरा कॉल 25 मिनट तक चली। फ्लाइट अटेंडेंट बेट्टी एन ओंग ने यह भी कहा कि कॉकपिट तक नहीं पहुंच नहीं बन पा रही है। जैसे ही फ्लाइट अटेंडेंट बेट्टी एन ओंग की आवाज अपहरणकर्ताओं में से एक को मिली, उसने पहले रॉ में बैठे डेनियल एम. लेविन को चाकू मार दिया। 9/11 के हमलों में मारे गए पहले डेनियल एम. लेविन ही थे।

    - 8:20 a.m.: अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 77 ने वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। विमान में छह चालक दल और 53 यात्री और पांच अपहरणकर्ता थे। इस विमान में 49,900 पाउंड ईंधन था।

    -8:21 a.m.: इस वक्त अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11 का ट्रांसपोंडर बंद कर दिया था। ट्रांसपोंडर एक ऐसा उपकरण होता है, जो हवाई यातायात नियंत्रकों को विमान के उड़ान मैप की पहचान और निगरानी करने में मदद करता है।

    - 8:21 a.m.: फ्लाइट 11 के अपहरणकर्ता अनजाने में हवाई यातायात नियंत्रकों को एक संदेश प्रसारित करने की कोशिश करते हैं।

    - 8:30 a.m.:इस समय वित्तीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन के लिए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टॉवर की 106 वीं मंजिल पर लगभग 80 लोग इकट्ठा हो गए थे। ये सम्मेलन उस दिन (11 सितंबर 2001) ट्रेड सेंटर पर शेड्यूल हुए कई कार्यक्रमों में से एक था।

    - 8:37 a.m.:इस वक्त बोस्टन एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर ने सेना को अलर्ट किया कि अपहरणकर्ता विमान को हाइजैक कर उड़ान भर रहे हैं।

    - 8:42 a.m.:यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 93 ने नेवार्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। ये भी बाकी विमानों के साथ ही उड़ान भरने वाली थी लेकिन इसमें नियमित यातायात के कारण देरी हो गई थी। इस विमान में चालक दल के सात सदस्य, 33 यात्री और चार अपहरणकर्ता सवार थे। विमान में 48,700 पाउंड ईंधन था।

    -8:46 a.m.:पांच अपहरणकर्ता (आतंकवादियों) ने अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 11 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर के 93 से 99 मंजिलों में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। विमान में सवार सभी लोग समेत सैकड़ों लोग घटना पर ही मारे गएं। दुर्घटना ने तीनों आपातकालीन सीढ़ियों को अलग कर दिया, जिससे 91 वीं मंजिल से ऊपर सैकड़ों लोग फंस गए थे।

    -8:46 a.m.: पुलिस, पैरामेडिक्स और फाइर फाइटर को उत्तरी टॉवर पर भेजा जाता है।

    - 8:50 a.m.:फ्लोरिडा में एक प्राथमिक विद्यालय का दौरा करते समय तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश को सूचित किया जाता है कि एक विमान नॉर्थ टॉवर से टकराया है।

    -8:52 a.m.: यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 में एक फ्लाइट अटेंडेंट सैन फ्रांसिस्को में यूनाइटेड एयरलाइंस के एक ऑपरेटर के पास पहुंची और उन्हें बताया कि फ्लाइट को हाईजैक किया जा रहा है। सुबह 9 बजे तक उस विमान में सवार यात्रियों ने अपने परिवार वालों को फोन किया था।

    -8:55 a.m.: इस वक्त वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में साउथ टॉवर के अंदर लोगों को बताया गया कि इमारत सुरक्षित है और खाली करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

    -8:59 a.m.: इस वक्त पुलिस विभाग ने दोनों टावरों को खाली कराने का आदेश दिया। इसके एक ही मिनट बाद पूरे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर परिसर में सभी नागरिकों को आने का आदेश दिया।

    -9:03 a.m.:यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 को 5 अपहरणकर्ताओं ने साउथ टॉवर के फ्लोर 77 से 85 में क्रैश कर दिया। विमान में सवार सभी लोग मारे गए। वहीं तीन आपातकालीन सीढ़ियों में से दो गायब हो गईं। अधिकांश लिफ्ट केबल्स टूट गए। जिसके बाद ऊपर और लिफ्ट में कई लोग फंसे हुए रह गएं।

    - 9:05 a.m.:राष्ट्रपति बुश को सूचित किया जाता है कि एक दूसरा विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा गया है।

    -9:12 a.m.: फ्लाइट 77 की अटेंडेंट रेनो ए. अपनी मां को फोन करती हैं और बताती हैं कि अपहर्ताओं ने फ्लाइट 77 को हाईजैक कर लिया है। जब कॉल डिस्कनेक्ट हो जाता है, तो वह अमेरिकन एयरलाइंस को कॉल करती हैंय़

    -9:37 a.m.: इस वक्त अपहरणकर्ताओं ने पेंटागन में उड़ान 77 को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। दुर्घटना के कारण लगी आग में सभी 53 यात्री और चालक दल के छह सदस्य की मौत हो जाती है। वहीं जमीन पर मौजूद 125 सैन्यकर्मी और नागरिकों की भी मौत हो जाती है।

    -9:42 a.m.: इस वक्त संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई क्षेत्र में सभी नागरिक विमानों को उतरने का आदेश दिया गया। किसी भी विमान को उड़ान भरने की अनुमित नहीं दी जाएगी ये आदेश दिया गया।

    -9:45 a.m.: व्हाइट हाउस और यूएस कैपिटल को पूरी तरह से खाली करा दिया गया।

    -9:58 a.m.: फ्लाइट 93 जमीन से बहुत नीछे उड़ते हुए दिखा।

    -9:59 a.m.: साउथ टॉवर 56 मिनट तक जलने के बाद ढह गया। टावर को गिरने में सिर्फ 10 सेकेंड का वक्त लगता है।

    -9:59 a.m.: अमेरिकी में उस वक्त पहली बार सरकार की निरंतरता प्रक्रियाओं को लागू किया गया है।

    -10:03 a.m.: चार अपहरणकर्ताओं मिलकर यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 93 को पेंसिल्वेनिया के शैंक्सविले शहर के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। विमान में सवार सभी 33 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों की मौके पर मौत हो गई।

    -10:15 a.m.: इस वक्त पेंटागन की ई रिंग भी ढह गई थी।

    -10:28 a.m.: 102 मिनट तक जलने के बाद उत्तरी टॉवर भी अचनाक गिर गया। नॉर्थ टावर पर हुए हमले में 1,600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

    -11:02 a.m.: न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने निचले मैनहट्टन को खाली करने की गुजारिश की।

    12:16 p.m.: अमेरिका की भूमि के ऊपर अभी भी एक आखिरी विमान उड़ान भर रही थी। 8.45 a.m.पर पहला हमला होने के ढाई घंटे के भीतर अमेरिकी एयरलाइंस ने 4,500 कमर्शियल और अन्य विमानों की उड़ान कैंसिल की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+