मणिपुर में हिंसा : मंत्री,सांसद और 5 विधायकों के घरों मेंलगाई आग, चूड़ाचंदपुर में कर्फ्यू
मणिपुर में राज्य सरकार के एक मंत्री, एक सांसद और पांच विधायकों के मकानों को कल शाम चूड़ाचंदपुर जिले में अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया जिसके चलते शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ गया। कुल सात मकानों को आग के हवाले किया गया। मणिपुर के मूल निवासियों के संरक्षण को लेकर तीन विधेयक विधानसभा में पारित किए जाने के कुछ घंटों बाद यह घटना हुई। हालात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने चूड़ाचंदपुर शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।