नैनिताल में हनीमून मना रहे कपल के कमरे में घुसा तेंदुआ
नैनीताल के होटल शशि के कमरा नंबर 235 में मेरठ के सुमित राठौर अपनी पत्नी शिवानी संग सो रहे थे।इस दौरान पौने पांच बजे एक तेंदुआ होटल की खिड़की का शीशा तोड़ छलांग लगाकर कमरे में घुस गया। जिसके बाद उस कमरे में ठहरे जोड़े ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया | बाथरूम में कैद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने भी खूब मशक्कत की। लेकिन तेंदुआ सुबह करीब साढ़े सात बजे बाथरूम के ऊपर की खड़की का शीशा तोड़कर भीड़ के बीच से होते हुए जंगल की तरफ भाग गया