तो क्या धोनी नहीं बनेंगे 'स्वच्छ भारत अभियान' के ब्रांड अम्बेस्डर
भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी झारखंड सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर बनने से इनकार कर सकते हैं। वे अब चाहते हैं कि उन्हीं सरकारी विभागों या निजी कंपनियों के लिए काम करें जो बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। राजधानी में झारखंड भवन के सूत्रों ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें उक्त कैंपेन का एंबेसेडर बनने का प्रस्ताव दिया है। पर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा। धोनी के एक रिश्तेदार का कहना है कि, धोनी कई सरकारी अभियानों का चेहरा बने हैं लेकिन कोई सकारात्मक रिस्पॉन्स नहीं आया।