अब रॉकी यादव की माँ मनोरमा देवी के खिलाफ वॉरेंट जारी
एक युवक की हत्या का आरोप झेल रहे जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब मनोरमा देवी को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही उनके घर को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।जेडीयू नेता के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने गया से करीब 25 किमी दूर बोधगया से गिरफ्तार कर लिया था। रॉकी सड़क पर झगड़े में 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने का आरोपी है।