Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: पुलिसवाले को नेता ने हर बात पर दी बस गालियां

लड़के ने बताया कि नहीं वो किसका बेटा है, इसी बात पर भड़क गए नेता और थाने में दारोगा जी को जो सुनाई कि पुलिस भी कार्रवाई करने की बजाए ढीली पड़ गई।

संभल। बिना कागजात के वाहन चला रहे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष के बेटे की गाड़ी का पुलिस ने चेकिंग के दौरान चालान काट दिया। उसके बाद बेटे ने जिलाध्यक्ष को चालान काटे जाने की बात बताई तो जिलाध्यक्ष ने चौकी पहुंचकर दरोगा को जमकर लताड़ लगाई और सुधर जाने की चेतावनी दे डाली। ये वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है।

VIDEO: पुलिस वाले को थाने में नेता ने दी गंदी-गंदी गालियां

वीडियो में संभल के विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष होराम सैनी कोतवाली बिलारी की चौकी जरगांव पहुंचकर चौकी इंचार्ज को हड़काते नजर आ रहे हैं। दारोगा जी की खता ये थी कि वो शासन आदेश के अंतर्गत चल रहे वाहन चेकिंग अभियान को चला रहे थे। जिसमें जिलाध्यक्ष के बेटे की बाइक का चालान काट दिया गया। जब जिलाध्यक्ष को इस बात की जानकारी हुई तो वो आग बबूला हो गए और दर्जनभर लोगों के साथ चौकी जा पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने पहुंचते ही दारोगा को सुधर जाने की सलाह दी। फिर चालान काटने का विरोध जताते हुए जमकर लताड़ लगाई।

वाहन चेकिंग अभियान शासन आदेश पर चल रहा है। जिसमें नियमित रूप से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। दारोगा के काफी समझाने के बाद भी जिलाध्यक्ष का गुस्सा इस कदर बढ़ा हुआ था कि वो पुलिसकर्मियों के नाम नोट करने लगे। गुस्साए नेता जी को पुलिसकर्मी शांत कराने के हर प्रयास में विफल रहे। आखिरकार दारोगा ने सीज बाइक को हेल्मेट में चालान करना पड़ा। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।

नेता जी का पारा काफी देर तक चढ़ा रहा। करीब तीस मिनट चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को पब्लिक सड़क से देखती रही। जिस प्रदेश में कानून के रखवाले ही रसूकदारों के आगे घुटने टेक रहे हैं वहां की कानून व्यवस्था का हाल क्या होगा। जिलाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज को अभद्र व्यवहार के साथ-साथ अधिकारियों तक पैठ होने का एहसास दिलाते रहे। जब जिलाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज को बताया कि पुलिस अधीक्षक संभल के मामले की जानकारी दे रहे हैं तो उन्होंने कुछ समय मांगा और फिर फोन किया कि ये मामला हमारे जिले का नहीं है। यातायात सप्ताह के चलते वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसमे जिलाध्यक्ष के बेटे की बाइक का चालान किया तो वो अभद्रता पर उतर आया था। जिसके बाद चौकी पहुंचे जिलाध्यक्ष ने ये तांडव मचा दिया।

देखिए VIDEO...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+