Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: बाल काटने की अफवाह में भेंट चढ़ा 'बिज्जू'

अचानक दो महिलाओं ने चोटी कटने का शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग जमा होने लगे क्योंकि पीड़ित महिलाओं ने जंगल की तरफ इशारा करते हुए कह दिया कि एक जानवर है जिन्होंने उनके बाल काटा है।

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के दलपतुर में दो महिलाओं के बाल कटने की अफवाह के बाद कोहराम मच गया, क्योंकि हाइवे 24 पर एक जानवर को देख लोगों की भीड़ उसके पीछे लग गई, महिलाओं के ये हल्ला करने पर कि उनके बाल इस जानवर ने काटे हैं, हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

VIDEO: बाल काटने की अफवाह में भेंट चढ़ा 'बिज्जू'

एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से देश के कई प्रदेशों में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार भी सख्त रवैया अपनाए हुए है लेकिन उसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं हैं जो कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला थाना मूंढापांडे क्षेत्र के दलपतपुर में अचानक दो महिलाओं ने चोटी कटने का शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग जमा होने लगे और देखते ही देखते सैकड़ों लोग जमा हो गए। क्योंकि पीड़ित महिलाओं ने जंगल की तरफ इशारा करते हुए कह दिया कि एक जानवर है जिसने उनके बाल काटे हैं।

बस फिर क्या था लोगों की भीड़ हाइवे पर जमा हो गई। इस भीड़ को देख एक जानवर पेड़ पर चढ़ गया, हालांकि ये कोरी अफवाह थी। वहीं भीड़ कहां मानने वाली थी, लाठी-डंडे लेकर पेड़ को चारों तरफ से घेर लिया और कुछ युवक पेड़ पर भी चढ़ गए और इस जानवर को मार गिराया। बिल्ली से मिलता-जुलता ये जानवर कब्रबिज्जू बताया जा रहा है। इस अफवाह के चलते लोगों की भीड़ ने जानवर को मौत के घाट उतार दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+