उम्र में 2 साल बड़े पति के सांवले रंग से पत्‍नी को थी नफरत, जिंदा जलाकर मार डाला

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पत्‍नी द्वारा पति को जिंदा जलाकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हत्‍या के पीछे की वजह मानवीय संवेदनाओं को शर्मसार कर देने वाली है। पुलिस का कहना है कि महिला ने पति पर सिर्फ इसलिए हमला किया क्योंकि उसे पति का सांवला रंग पसंद नहीं था। पति उम्र में उससे दो साल बड़ा भी था। महिला ने सोते वक्त पति पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। घटना में महिला को भी कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान प्रेमश्री के रूप में हुई है।

शादी हुई, बच्‍चा हुआ लेकिन फिर भी पति पसंद नहीं था

शादी हुई, बच्‍चा हुआ लेकिन फिर भी पति पसंद नहीं था

खुर्द फतेहगढ़ के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सहदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में रहने वाले सत्यवीर सिंह की शादी दो साल प्रेमश्री नामक महिला से हुई थी। उन दोनों की 5 माह की एक बेटी भी है। इसके बावजूद सत्यवीर कभी भी प्रेमश्री को पसंद नहीं आया। उसका रंग काला होने की वजह से प्रेमश्री को वह नापसंद था। प्रेमश्री खुद को हमेशा ठगा हुआ महसूस करती थी।

पत्‍नी का भी जल गया पैर

पत्‍नी का भी जल गया पैर

सोमवार सुबह वह उठी और चारपाई पर सो रहे सत्यवीर के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा सत्यवीर चीखने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग आ गए और आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान सत्यवीर की मौत हो गई। पति पर पेट्रोल डालते वक्त प्रेमश्री के भी पैर पर तेल गिर गया जिससे उसका पैर भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।

पत्‍नी को बहुत करता था प्‍यार लेकिन वो मारती थी ताने

पत्‍नी को बहुत करता था प्‍यार लेकिन वो मारती थी ताने

परिजनों ने बताया कि प्रेमश्री शादी के बाद से ही सत्यवीर को पसंद नहीं करती थी। वो उसे काले रंग के लिए अक्सर ताने मारती थी। लेकिन सत्यवीर उसे बहुत प्यार करता था। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि एक दिन उसकी पत्नी ही उसकी जान ले लेगी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+