उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

फावड़े से वार कर विवाहिता की बर्बर हत्या, सभी आरोपी फरार

शादी के बाद से ही महिला मायके में रह रही थी। शनिवार को ससुराल वालों के मनाने पर वह अपने ससुराल आयी थी।

By Oneindia Staff Writer
Google Oneindia News

कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के लड़ुवापुर गांव में रविवार की रात एक महिला की हत्या उसी के ससुराल वालों ने कर दी। महिला एक महीने बाद मायके से ससुराल आयी थी। महिला के शव को घर पर ही छोड़कर ससुराल वाले वहां से भाग गए। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

फावड़े से विवाहिता की बर्बर हत्या ,सभी आरोपी फरार

<strong>Read more:मथुरा दामाद ने किया घर में बम ब्लास्ट, आधी रात को हिल गया पूरा गांव</strong>Read more:मथुरा दामाद ने किया घर में बम ब्लास्ट, आधी रात को हिल गया पूरा गांव

लड़ुवापुर गांव निवासी जनार्दन उर्फ अतुल की शादी दो साल पहले खानपुर मंगलपुर निवासी रामनाथ की बेटी विनीता (22) से हुई थी। ससुराल वालों से झगड़ा होने के बाद विनीता मायके चली गई थी। करीब एक महीने बाद शनिवार को ससुराल वालों के मनाने पर विनीता को उसका भाई सतेंद्र उसके ससुराल छोड़ गया था। उसी रात फावड़े से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। रात में ही पति व ससुरालीजन घर को खुला छोड़कर फरार हो गए।

सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला किसी काम से उनके घर आई तो कमरे में विनीता का शव देख चीखते हुए बाहर आयी। गांव वालों ने इसके बारे में विनीता के भाई सतेंद्र को जानकारी दी। हत्या की खबर मिलने पर एसपी प्रभाकर चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है।

फावड़े से विवाहिता की बर्बर हत्या ,सभी आरोपी फरार
डेरापुर इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि मृतका के भाई सतेंद्र ने बहनोई अतुल उर्फ जनार्दन, उसके भाई सुनील, भाभी रीता, बहन पूजा, मां मुनियां व बहनोई महेश समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, छानबीन के बाद मामले में कार्रवाई की जायेगी।

<strong>Read more:मर्डर के बाद घर के बाहर फेंका शव फैली सनसनी</strong>Read more:मर्डर के बाद घर के बाहर फेंका शव फैली सनसनी

Comments
English summary
woman Brutally killed for dowry in Kanpur
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X