जानिये कहां हुई धोती कुर्ता पहनकर क्रिकेट लीग और संस्कृत में कमेंट्री
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ जिसमें छात्र धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेलते नजर आये। सबसे खास बात ये थी कि क्रिकेट मैच की कमेंट्री संस्कृत में की गई।
वाराणसी। वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ। क्रिकेट लीग में छात्र धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेलते नजर आये और सबसे खास बात ये थी कि क्रिकेट की कमेंट्री संस्कृत में की गयी। क्रिकेट भारतीय संस्कृति का अनोखा मेल यहां देखने को मिला इस मैच के माध्यम से आने वाले चुनाव के मद्देनजर वोटरों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने की पुष्टि, 5 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल 2017 का दंगल

अब तक आपने क्रिकेट मैच लोवर टी शर्ट में या तो पैंट शर्ट में देखि होगी पर धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में संस्कृत के छात्र धोती कुर्ता और त्रिपुंड लगाकर क्रिकेट के मैदान में अपने जौहर दिखाते नजर आये धोती कुर्ते में चौके छक्के मारते हुए इन छात्रों को देखने का अनुभव निराला नजर आया तो वोही धोती कुर्ते के बावजूद बॉलर भी पुरे फॉर्म में नजर आये और इसकी कमेंट्री संस्कृत में बेहद खास रही।

इस लीग के आयोजनकर्ता पवन पाण्डेय ने बताया कि इस मैच में वाराणसी के 4 संस्कृत विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया जिनमें शास्त्रार्थ महाविद्यालय, काशी विद्या मंदिर, रणवीर संस्कृत महाविद्यालय, इंटरनेशनल चंद्रमौलि ट्रस्ट शामिल है। बता दें कि सभी मैच दस ओवर के खेले गये। इस मैच के आयोजन के पीछे आयोजक ने बताया कि ख़ास तौर पर ये मैच आने वाले चुनाव में वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कराया जा रहा है।
वहीं, इस मैच में खेलने वाले खिलाडी बटुक अंकित और शुभम ने बताया कि मैच बेहद रोमांचित है। उनका कहना है कि पारंपरिक ढंग से क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लग रहा है और हमे लगता है कि इस तरह से खेलते हुए हम बहुत आगे तक जा सकते है। ऐसे में दर्शक भी धोती कुर्ते में इस पारंपरिक क्रिकेट को देखकर बेहद खुश नजर आये। इस अनोखी क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने वाले लोगो की भीड़ भी धीरे-धीरे बढती जा रही थी। ये भी पढ़ें: बेंगलुरू टी-20 : अंग्रेज पस्त, भारत मस्त, देखें जश्न की खूबसूरत 100 तस्वीरें
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications