UP पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, क्लिक कर देखें रिजल्ट

यूपी में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में कानपुर के शंशाक निगम ने 385 अंक के साथ इंजीनियरिंग ग्रुप में टॉप किया है।

इलाहाबाद। यूपी में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित 23 अप्रैल को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में कानपुर के शंशाक निगम ने 385 अंक के साथ इंजीनियरिंग ग्रुप में टॉप किया है। छात्र अपना रिजल्ट संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.org पर देख सकते हैं। पॉलिटेक्निक में पास हुए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 11 जून से होगी।

4 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

4 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस बार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 98.72 फीसदी अभ्यर्थी इसमें सफल हुए हैं। प्रवेश परीक्षा में कुल 3,98,250 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा को कानपुर के शशांक निगम ने 385 अंक के साथ इंजीनियरिंग ग्रुप में टॉप किया है। शशांक ने इंटरमीडिएट में भी 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और अब वह कानपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक से पढ़ाई करना चाहते हैं।

11 जून से काउंसलिंग, बदला नियम

11 जून से काउंसलिंग, बदला नियम

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में पास हुये अभ्यर्थी 11 जून से काउंसिलिंग करा सकेंगे लेकिन उससे पहले बदले नियमों के बारे में भी जान लें। इस बार अभ्यर्थी की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। यह चार राउंड में होगी। हर राउंड के बाद सीट आवंटन की घोषणा की जाएगी । कॉलेज अलॉट होने पर अभ्यर्थी सीधे कालेज में फीस जमा करेंगे। अभ्यर्थी आवंटित कॉलेज को फ्रीज करने के अलावा फ्लोट का विकल्प चुनकर दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी कालेज ले सकेंगे। चौथे चरण की स्पॉट काउंसलिंग में यूपी से बाहर के अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।

58 पाठ्यक्रमों में प्रवेश

58 पाठ्यक्रमों में प्रवेश

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफए खान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस समय पॉलीटेक्निक ग्रुप ए में 1,25,091 तथा अन्य पाठ्यक्रमों में 21 हजार 875 सीट हैं और यूपी के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थानों में 44 डिप्लोमा, 13 पीजी डिप्लोमा, एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सहित कुल 58 पाठ्यक्रम शामिल है। प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी इन 58 पाठ्यक्रमों में परिणाम के अनुरूप दाखिला ले सकते हैं।

पहले चरण की काउंसलिंग

पहले चरण की काउंसलिंग

फीस भुगतान- 11 जून से 17 जून तक
विकल्प भरना- 11 जून से 18 जून तक
विकल्प लॉक करना- 12 जून से 18 जून तक
सीट आवंटन- 19 से 20 जून तक
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 21 से 27 जून

दूसरा चरण
फीस भुगतान- 30 जून से 2 जुलाई तक
विकल्प भरना- 30 जून से 3 जुलाई तक
विकल्प लॉक करना- 1 से 3 जुलाई तक
सीट आवंटन- 4 से 5 जुलाई
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 6 से 10 जुलाई

तीसरा चरण

तीसरा चरण

फीस भुगतान- 13 से 14 जुलाई तक
विकल्प भरना- 13 से 15 जुलाई तक
विकल्प लॉक करना- 13 से 15 जुलाई तक
सीट आवंटन- 16 से 17 जुलाई तक
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 18 से 20 जुलाई

चौथा चरण
फीस भुगतान- 23 से 24 जुलाई तक
विकल्प भरना- 23 से 24 जुलाई तक
विकल्प लॉक करना- 23 से 24 जुलाई तक
सीट आवंटन- 25 से 26 जुलाई तक
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 27 से 31 जुलाई तक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+