8354 केंद्र पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, DyCM दिनेश शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

प्रयागराज। एशिया के सबसे बड़े शैक्षिक बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। सुबह 8:00 बजे से हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुई तो व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने औचक निरीक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया है । इस बार उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में कुल 8354 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 58 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था की गई है।

नकलविहीन परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

नकलविहीन परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने को इस बार व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन से लेकर डीआइओएस कार्यालय, केंद्र व्यवस्थापक, एसटीएस, एलआईयू व लोकल पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर मुकम्मल तैयारी की है। परीक्षा केंद्रों पर कक्षों में लगे वॉयस रिकार्डर कैमरे की जांच के लिए उड़ाका दल लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं जबकि कंट्रोल रूम से सीधे परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 58 लाख 6 हजार 922 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं जिनके लिए कुल 8354 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

परीक्षा पर हड़ताल का असर नहीं

परीक्षा पर हड़ताल का असर नहीं

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में शुरू हुई कर्मचारियों की हड़ताल का प्रभाव यूपी बोर्ड की परीक्षा पर भी पड़ने की संभावना थी। लेकिन, आज व्यवस्थाएं अनुकूल नजर आई और कक्ष निरीक्षक से लेकर सभी बुनियादी व्यवस्थाएं लागू की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि जिन शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी है वह हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और बोर्ड परीक्षा कराएंगे। जबकि बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।

इन विषय की हुई परीक्षा

इन विषय की हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल व इंटर दोनों की परीक्षा हुई। पहली पाली 8 से 11:15 बजे तक हुई जिसमें हाईस्कूल की संगीत गायन व इंटर में काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प व सिलाई की परीक्षा संपन्न हुई जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 से 5:15 बजे तक होगी। इसमे मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र व तर्कशास्त्र की परीक्षा संपन्न होगी। बोर्ड द्वारा शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में नकलचियों के पकड़े जाने, निरीक्षण आदि की जानकारी आधिकारिक तौर पर मीडिया को दी जाएगी। फिलहाल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+