ग्रेटर नोएडा: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पकड़ा गया 25000 का इनामी बदमाश
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,पकड़ा गया 25000 का इनामी बदमाश
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश पकड़ा गया। मुठभेड़ के दौरान वाटेंड अफराधी दीपक यादव को गोली लग गई और वो पकड़ा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि उनकी टीम बिसरख थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के समीप वाहनों की जांच कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि इनामी बदमाश दीपक यादव ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ आ रहा है।

पुलिस ने फौरन घेराबंदी शुरू कर दी। दीपक यादव और उसका साथी मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा दिया, लेकिन पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जो सीधे दीपक यादव के पैर में जा लगी। पतवाड़ी गांव का रहने वाला दीपक यादव वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी वहां से फरार होने में कामियाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद की है।
पुलिस को दीपक यादव के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दीपक यादव के ऊपर लूट, हत्या, रेप जैसे दर्जन भर मुकदमे दर्ज है। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। उस पर 25000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी।












Click it and Unblock the Notifications