लड़खड़ाते दूल्हे ने अपनी शादी में किया ऐसा नागिन डांस, दुल्हन बोली...
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार (29 जून) की देर रात एक शादी होने से रह गई। वजह था दूल्हा। मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे का नागिन डांस उस पर भारी पड़ गया।
मामले में पुलिस और पंचायत की दखल के बाद भी नहीं सुलझा और दहेज वापस कर बिना दुल्हन बारात लौट गई।
यहां का है मामला
मामला शाहजहांपुर के चौक कोतवाली का है। यहां जब अनुभव मिश्र की बारात 23 वर्षीय दुल्हन प्रियंका त्रिपाठी के घर पहुंची तो सभी बाराती डांस कर रहे थे। जब अगुवानी की रस्म पूरी हो गई तो दूल्हा भी गया और बैंडबाजे की धुन पर डांस करने लगा। दूल्हे के लड़खड़ाते कदम से दूल्हन को एहसास हो गया कि उसने शराब पी रखी है।
नशे में था दूल्हा
वहां मौजूद लोगों के अनुसार दूल्हा नशे में था और वो कभी फर्श पर गिर रहा था तो कभी लड़खड़ा रहा था। दूल्हा इस दौरान नागिन डांस कर रह था। जब फेरे पड़ने की बारी आई तो दूल्हन ने पिता से कहा कि वो शादी नहीं करेगी क्योंकि दूल्हा शराबी है। बरातियों में यह खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।
दहेज लिया वापस
लड़की के पिता प्रमोद त्रिपाठी ने कहा जो हुआ वो हमने देखा और मैं अपनी लड़की के साथ हूं। बताया गया कि प्रियंका, उस वक्त घर के दरवाजे पर ही मौजदू थी जब अनुभव, शराब के नशे में नागिन डांस कर रहा था। इसके बाद मामले में पुलिस और पंचायत के हस्तक्षेप के बाद मामला दहेज वापस करने पर शांत हुआ।
नहीं दर्ज हुई शिकायत
पुलिस और पंचायत के सामने भी प्रियंका ने बड़ी साफगोई से कहा कि वो शराबी लड़के से शादी नहीं करेगी। प्रियंका को अनुभव और उसके पिता ने मनाने की कोशिश भी की लेकिन उसने मना कर दिया। पुलिस अधिकारी हरीश राजपूत ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों में सुलह की गई और कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: ट्रेन की चेन पुलिंग की तो अब नहीं मिल पाएगी सरकारी नौकरी!