आगरा में असली और नकली किन्नरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, जानिए पूरा मामला
नकली किन्नर गलत काम कर रहे हैं, चौराहों पर वसूली करने से लेकर अब किन्नरों के काम में भी सेंध लगा दी है। शादी समारोह में नकली किन्नर नेग ले आते हैं।
आगरा। मोहब्बत की नगरी आगरा में किन्नर अब अपने वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं। असली किन्नर को अब नकली किन्नर से चुनौती मिल रही है। असली किन्नर अपने क्षेत्र में ही रोटी को मोहताज हैं। कभी वो हर रोज हजारो कमाते थे लेकिन नकली किन्नरों की दबंगई से उनकी कमाई घट गई है। इसी परेशानी को लेकर असली किन्नरों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
उनकी मांग है कि नकली किन्नरों पर कानूनी कार्रवाई हो ताकि उन्हें न्याय मिल सके। आपको बता दें कि आगरा में असली किन्नरों की आबादी करीब 500 से ऊपर है लेकिन नकली किन्नर अब दबंगई और अपने बनावटी रंग रूप से कमाई के बड़े हिस्से पर कब्जा कर चुके हैं। आज इसी परेशानी के चलते असली किन्नरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। असली किन्नर की अगुआ गुड्डी देवी ने बताया कि उनके हक और क्षेत्र पर मोहिनी उर्फ़ बिरजू नाम के नकली किन्नर का कब्जा है। इसे जरूर देखें- PICS: बचपन का प्यार पाने के लिए कराया सेक्स चेंज, लड़की बनने के बाद रचाई शादी
उसने कहा कि नकली किन्नर गलत काम कर रहे हैं, चौराहों पर वसूली करने से लेकर अब किन्नरों के काम में भी सेंध लगा दी है। शादी समारोह में नकली किन्नर नेग ले आते हैं, जब असली किन्नर पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि नकली किन्नर पहले ही आ चुके हैं, इसे लेकर आए दिन विवाद हो रहा है।
ऐसी कई किन्नरों की शिकायते हैं। पहले भी असली किन्नरों ने अपने वर्चस्व के लिए नकली को पीटा भी है। अब असली किन्नर की मुखिया गुड्डी देवी अपने लोगों की अस्तित्व की लडाई लड़ने पर मजबूर है।