उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

83 लाख की अफीम के साथ रिटायर्ड फौजी सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

बरेली में चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक रिटायर्ड फौजी भी है। ये सभी अफीम की सप्लाई करते थे।

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने सवा आठ किलो अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सर्राफा कारोबारी व एक रिटायर्ड फौजी भी है। ये सभी झारखंड से पंजाब और हरियाणा में अफीम की सप्लाई करते थे। बरामद अफीम की कीमत 83 लाख रुपये बताई जा रही है।

<strong>Read Also: घर में बंद कर भाई-भाभी, दो भतीजियों को जिंदा जलाया</strong>Read Also: घर में बंद कर भाई-भाभी, दो भतीजियों को जिंदा जलाया

83 लाख की अफीम के साथ रिटायर्ड फौजी सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

नशे के सौदागर जो चंद रुपयों के लालच में नशे का कारोबार कर आज की युवा पीढ़ी की जिंदगी में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला आंवला तहसील का सर्राफा कारोबारी दिलीप अग्रवाल है जिसकी पक्का कटरा बाजार में सर्राफा की दुकान है। दिलीप के पास से ही सवा आठ किलो अफीम बरामद हुई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 83 लाख रुपये कीमत है।

तस्कर तेजराम उर्फ़ तेजू झारखंड से अफीम लाता है जिसे महेंद्र पाल गंगवार और बसंत कुमार ग्राहक खोजकर बेच देते थे। अफीम खरीदने के लिए सर्राफा कारोबारी दिलीप रकम उपलब्ध कराता था। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि ये लोग काफी लम्बे समय से मादक पदर्थो की तस्करी कर रहे थे। ये सभी पंजाब और हरियाणा में अफीम सप्लाई करते थे।

Read Also: अकेली लड़की देख प्रपोज करने लगे नेता जी, गांव वालों ने किया ऐसा हाल मुंह छुपाते गए घर

Comments
English summary
Four smugglers including a retired armyman arrested.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X