योगी आदित्यनाथ के साथ 43 मंत्री भी लेंगे शपथ, ये है पूरी लिस्ट?
संभावित मंत्रियों की सूचि में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और स्वाति सिंह का नाम भी शामिल है। बीएसपी से आए बृजेश पाठक के बारे में भी अटलके तेज हैं कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ऐंग्री यंगमैन कहे जाने वाले योगी आदित्यनाथ आज (रविवार) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी सरकार में नियुक्त किए गए दो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और महेश शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक योगी के कैबिनेट में 43 मंत्री होंगे और ये मंत्री भी कल उन्हीं के साथ शपथ लेंगे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आदित्यनाथ के संभावित मंत्रियों में श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह का भी नाम शामिल है। इतना ही नहीं संगीत सोम और सुरेश राणा को भी लाल बत्ती मिल सकती है। संभावित मंत्रियों की सूचि में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और स्वाति सिंह का नाम भी शामिल है। बीएसपी से आए बृजेश पाठक के बारे में भी अटलके तेज हैं कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी के साथ आने वाली और लखनऊ कैंट से एमएलए रीता बहुगुणा जोशी भी मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं और स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम की भी नए मंत्रियों के लिस्ट में है। जरूर देखें PICS: जब संसद में रोने लगे थे योगी आदित्यनाथ, जानिए ऐसा क्या हुआ था
देखिए संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट
- सुरेश खन्ना
- गोपाल टंडन
- हृदय नारायण दीक्षित
- रीता बहुगुणा जोशी
- पंकज सिंह
- संगीत सोम
- स्वाति सिंह
- सुरेश राणा
- राम कुमार वर्मा
- लक्ष्मीकांत वाजपेयी
- सूर्य प्रताप शाही
- ब्रजेश पाठक
- राधामोहन दास अग्रवाल
- स्वामी प्रसाद मौर्य
- रानी पक्षालिका सिंह
- रामपाल वर्मा
- अनिल राजभर
- सिद्धार्थनाथ सिंह
- राकेश राठौर
- नीलकंठ तिवारी