तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Rio Olympics 2016 : महिला हॉकी मुकाबले में ब्रिटेन के सामने भारतीय महिलाओं ने टेके घुटने

रियो डी जेनेरियो। रियो ओलम्पिक में सोमवार को भारत के लिए किसी भी खेल में खुश करने वाली खबर नहीं आई। महिला हॉकी टीम ने भी निराश किया। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम पूरी तरह से हथियार डालती नजर आई। पूल चरण के अपने दूसरे मैच में ब्रिटेन के हाथों 0-3 से करारी हार झेलने वाली भारतीय टीम जरा भी लय में नहीं थीं। Rio Olympics Hockey : जर्मनी के हाथों 2-1 से हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, आखिरी तीन सेकंड पड़े भारी

ब्रिटेन की आर से जिसेले एंश्ले ने 25वें, निकोला व्हाइट ने 27वें और एलेक्जांद्रा डैनसन ने 33वें मिनट में गोल किया। रियो ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह पहली हार है। इस मुकाबले से पहले भारत ने जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था।

रियो ओलंपिक की बात करें तो ब्रिटेन की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने आॅस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। भारत को रियो ओलंपिक में 13वीं वरीयता प्राप्त है और ब्रिटेन के सामने इसका प्रेशर भी साफ दिख रहा था।

रियो ओलंपिक 2016 : भारत-जापान का महिला हॉकी मुकाबला 2-2 से ड्रॉ, भारत को मिलेगा एक पॉइंटरियो ओलंपिक 2016 : भारत-जापान का महिला हॉकी मुकाबला 2-2 से ड्रॉ, भारत को मिलेगा एक पॉइंट

भारतीय डिफेंस पहले क्वार्टर में ब्रिटेन का आक्रमण झेलने में नाकाम रहा। दूसरे क्वॉर्टर में भी ब्रिटेन ही हावी रहा और इसमें दो गोल दागे। जबकि तीसरे क्वॉर्टर में भी एक गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने लगातार हमले जारी रखे। हालांकि, अंतिम क्वॉर्टर में भारतीय महिलाओं ने कुछ हद तक बेहतर किया और कई बार अटैक करने में कामयाब दिखीं। कई पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन वे गोल में नहीं बदल सके।

VIDEO: रियो ओलंपिक में इंडियन हॉकी टीम को दिए गए केवल बीन बैगVIDEO: रियो ओलंपिक में इंडियन हॉकी टीम को दिए गए केवल बीन बैग

सोमवार को हॉकी के पूल बी के अन्य मुकाबले में अमरीका ने आॅस्ट्रेलिया को 2-1 और पूल ए में न्यूजीलैंड को जर्मनी ने 2-1 से हराया। भारतीय महिला टीम अब बुधवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जबकि ब्रिटिश महिलाएं अर्जेटीना का सामना करेंगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Yes No
Settings X