नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में शामिल हो रहे भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए दिल्ली में रविवार को रन फॉर रियो का आयोजन हुआ है।
क्या है 'रन फॉर रियो' जानने के लिए क्लिक कीजिये
पीएम मोदी इस समय मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम के मंच से लोगों को संबोधित किया और उसके बाद उन्होंने दौड़ को हरी झंडी दिखायी।
PM Narendra Modi to flag off 'Run for Rio' in Delhi. Run to commence from Major Dhyanchand National Stadium. pic.twitter.com/ICXscjyjla
— ANI (@ANI_news) 31 July 2016
इस समय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल भी मौदान में मौजूद हैं। उन्होंने रन फॉर रियो के बारे में मीडिया से कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य सिर्फ खिलाडि़यों के प्रति राष्ट्र के गर्व को प्रदर्शित करना और उन्हें आगामी रियो ओलम्पिक खेलों के लिए शुभकामनाएं देना भर ही नहीं है, बल्कि बड़े पैमाने पर जनता, विशेषकर बच्चों और युवाओं को ओलम्पिक की भावना साथ जोड़ना है और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करनी है।
20 हजार स्कूली बच्चे
आपको बता दें कि रन फॉर रियो में लगभग 20 हजार स्कूली बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। यह दौड़ मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम (एमडीसीएनएस), इंडिया गेट से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (जेएनएस), लोधी रोड तक जाएगी।
देखें वीडियो..