बेंगलुरू। फुटबॉल के मैदान में आज यानी 7 अक्टूबर को मुंबई और नॉर्थइस्ट यूनाइटेड की टीमें आमने-सामने होंगी। आईएसएल-3 के शुक्रवार के इस इस मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी अपने घरेलू मैदान पर फिलहाल टॉप पर चल रही नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से मुकाबला करेगी।
पाकिस्तान का यह बाबर दुनियाभर के बल्लेबाजों के लिए हो सकता है खौफनाक
मुंबई ने अपने पहले मैच में एफसी पुणे सिटी को हराया था। इस जीत के बाद से मुंबई प्लेयर्स उत्साहित हैं। हालांकि, नॉर्थईस्ट को टॉप से हटाना आसान नहीं होगा क्योंकि उनके पास टक्करी खिलाड़ी हैंं।
सर्जिकल स्ट्राइक की बहस के बीच मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर किया दिल जीतने वाला काम
मुंबई ने पहला मैच आईएसएल-3 के सबसे बड़े स्टार डिएगो फोर्लान के दम पर जीता था। आपको बता दें कि आईएसएल-3 के ओपनिंग मैच में नाॅॅर्थईस्ट ने केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से मात दी थी और फिर दूसरे मैच में भी एफसी गोवा को 2-0 से हरा दिया था।
1- मुंबई सिटी एफसी
फॉर्मेशन - 4:4:2
गोलकीपर - रॉबर्टो नेट्टा
डिफेंडर्स - एयरबोलांग खॉन्जी, अनवर अली, लुसियन गोइएन सेना राल्ते
मिडफील्डर्स - क्रिश्चियन वडोक, प्रोने हाल्डर, शहनाज सिंह, लिओ कोस्टा
स्ट्राइकर्स - डेफेडिरिको, डिएगो फॉर्लेन
कबड्डी विश्वकप 2016 : नौ साल बाद शुरू हो रहा है कबड्डी का महाकुंभ
2- नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी
फॉर्मेशन - 3:5:2
गोलकीपर - सुब्रत पाल
डिफेंडर्स - वेलिंगटन प्रॉयोरी, मायलसन अल्वेस, गस्तावो लजेरेती
मिडफील्डर्स - रिएगन सिंह, रॉबिन गुरुंगकत्सुमी, रोमारिक, रोलिन बोर्जेस
स्ट्राइकर्स - एमिलिआनो अल्फारो, होलीचरण नार्जरी