नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के बीच शादी अब आम बात हो चुकी है। चाहे वो हरभजन सिंह और गीता बसरा हो या फिर युवराज सिंह और हेजल की। फिलहाल के ट्रेंड में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड के स्टार्स के बीच शादी होना शामिल है।
युवराज और हेजल की शादी के बीच ही खबरें थी कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान, चक दे इंडिया में काम कर चुकी सागरिका घाटगे के साथ रिलेशनशिप में है। इसके संकेत क्रिकेटर रोहित शर्मा ने एक ट्वीट के जरिए युवराज-हेजल को बधाई देते हुए दी थी।
अब 2017 में जहीर और सागरिका के रिश्ते की खबरों को और भी बल मिल रहा है। हाल ही में सागरिका की नई फिल्म इरादा रिलीज हुई। इसके बारे में खुद जहीर ने ट्वीट कर लिखा। जहीर ने लिखा कि फिल्म अच्छी है और इसकी कहानी को भी मनोरंजक बताया।
हालांकि युवराज के ट्वीट के जरिए जहीर और सगारिका के रिश्ते की बातों और भी बल मिल जाता है। फिल्म को लेकर युवराज ने ट्विटर पर लिखा,'ऑल द बेस्ट सागरिका। इस रात वो दिन याद आ रहा है भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान के साथ डेट कर रही थीं। शुक्र है कि रियल लाइफ में ऐसा नहीं किया।'
ये भी पढ़ें: बुलंदशहर: सात साल की मासूम बच्ची का मिला अर्धनग्न शव, रेप के बाद हत्या की आशंका