नई दिल्ली। भारतीय टीम में एक खास जगह बना चुके हार्दिक पांड्या ने बड़ा खुलासा किया है। अपने लंबे-लंबे छक्कों से फैंस के दिलों पर राज करने वाले पांड्या ने एक ऐसा वाक्या सुनाया है जिसे पढ़कर आप भी लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल पांड्या के क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में एक ऐसा वाक्या हुआ था जिसको देखकर वे हैरान रह गए। इतना कि वह हाथ से खाने की थाली गिरा बैठे थे। 20-25 मिनट तक उन्हें खुद को यकीन दिलाने में लगा था कि वह जिससे मिले हैं, वह ठीक उनके सामने था।
दरअसल पांड्या ने विक्रम साथये के कॉमेडी शो 'वॉट ए डक'में बताया कि "आईपीएल शुरू हुआ था। पहला मैच था, उससे पहले की बात है। वह खाना खा रहे थे। अचानक से पीछे से आवाज आती है। किसी ने पीठ पर हाथ लगाते हुए उन्हें हाय कहा था। पीछे मुड़े और नजारा देखा, तो हाथ से खाने की प्लेट गिर गई। फिर उन्होंने उसे किनारे रखा।"
पांड्या ने बताया कि उनके पीछे पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर खड़े थे। पांड्या ने आगे कहा- मैं सिर्फ उन्हें देखता ही रहा। भगवान को मैंने देखा था, वह अब सामने थे। वह सामने से आकर हाय बोल रहे थे। किसी को इस चीज की उम्मीद नहीं थी। किसी ने उस बारे में बताया भी नहीं था कि वह आने वाले हैं।"
आप भी देखें वीडियोः-