नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को दस्तानों का जादूगर कहा जाता है। विकेट के पीछे वो अपना शिकार गोली की रफ्तार से करते हैं। उनकी इस कला का हर विकेटकीपिंग का हर कोई कायल है लेकिन रविवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के दूसरे मैच में धोनी की जो स्टंपिंग दिखी वो उनके करियर की अबतक की सबसे धीमी स्टंपिंग थी। जी हां 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की हालत पस्त दिखी। 174 रन पर उसके 5 विकेट गिर चुके थे।
बॉलिंग करने आए कुलदीप यादव के सामने थे जे होल्डर। उन्होंने इस चाइनामैन बॉलर की गेंद पर आगे बढ़कर जैसे ही मारने की कोशिश की, बॉल सीधे महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों में चली गई और धोनी एक सेकंड तक बल्लेबाज को देखते रहे और फिर उन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं। धोनी वैसे तो गोली की रफ्तार से स्टंपिंग करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन यह स्टंपिंग शायद उनके करियर की सबसे धीमी स्टंपिंग थी। देखिए VIDEO-
Master class bowling by #kuldeepyadav and smart stamping by #MSDhoni #IndvsWI pic.twitter.com/6VE576xBLc
— Sandipan (@callmesandipan) June 25, 2017
धोनी ने किए तीन शिकार
वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी ने दूसरे वनडे मैच में कैरेबियाई टीम के तीन बल्लेबाजों का विकेट के पीछे शिकार किया। उन्होंने सबसे पहले भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर किरोन पॉवेल (0) का कैच पकड़ा। इसके बाद उनका दूसरा शिकार बने इविन लेविस। लेविस (21) को धौनी ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप आउट किया। धोनी ने कप्तान जेसन होल्डर को अपना तीसरा शिकार बनाया। होल्डर (29) को उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप आउट किया।