तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे वीरेंद्र सहवाग के स्‍कूल और दिए विकेट कीपिंग टिप्‍स

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान और महेंद्र सिंह धोनी अपनी बल्‍लेबाजी का लुफ्त तो उठा ही रहे हैं। साथ ही सभी लोगों को जरूरी टिप्‍स दे रहे हैं।

By Sachin Yadav

झज्जर। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान और महेंद्र सिंह धोनी अपनी बल्‍लेबाजी का लुफ्त तो उठा ही रहे हैं। साथ ही सभी लोगों को जरूरी टिप्‍स दे रहे हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी हरियाणा के झज्‍जर जिले में पहुंचे। यहां पर वो वीरेंद्र सहवाग के स्‍कूल सहवाग इंटरनेशनल पहुंचे। वीरेंद्र सहवाग ने अपनी और महेंद्र सिंह धोनी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर शेयर की हैं।

सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचकर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन की कुछ यादें साझा की और मैच में मिली बेहतरीन जीतों की कहानी भी सबको सुनाई। वहीं 28 सेकेंड का एक वीडियो में सामने आया है जिसमें वो एक विकेटकीपर को कैसे विकेट कीपिंग की जाए इसके गुर सिखा रहे हैं। सहवाग ने तस्‍वीर को ट्वीट करते हुए धोनी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो तहेदिल से उनके आभारी हैं।

आपको बताते चले कि महेंद्र सिंह धोनी ने जनवरी के महीने में कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था पर इसके अपने प्रशंसकों के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय बने हुए हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। महेंद्र सिंह धोनी को अब उनके प्रशंसक जून में इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियन्स में खेलते हुए देखेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Yes No
Settings X