राजकोट। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने राजकोट पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने साथियों और प्रशंसकों के साथ होटल में अपना जन्मदिन मनाया। विराट कोहल आज 28 साल के हो गए।
9 नवंबर से इंग्लैंड के साथ भारतीय टीम सीरीज का पहला टेस्ट खेलेगी। इसके लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कप्तान कोहली राजकोट पहुंचे। वहां भारतीय टीम इंपीरियल होटल में ठहरी है।
5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है। उन्होंने साथियों के साथ इंपीरियल होटल में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इससे पहले सुबह में विराट ने अपने घर पर परिजनों के साथ जन्मदिन को सेलिब्रेट किया और उसके बाद प्लेन से राजकोट पहुंचे।
Read Also: जानिए विराट कोहली से जुड़ी 5 बड़ी कंट्रोवर्सीज