नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आईपीएल 9 में बेहतरीन पारी खेलने वाले, टेस्ट टीम के कप्तान और हजारों दिलों पर राज करने वाले स्टाइलिश क्रिकेटर विराट कोहली अपने लुक को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। विराट का हेयर स्टाइल हो या फिर उनकी ड्रेसिंग सेंस, हर चीज पर लड़कियां फिदा रहती हैं। अब विराट का एक और नया लुक जीक्यू मैगजीन के कवर पेज पर देखने को मिला है। विराट और अनुष्का फिर दिखे साथ, कोहली ने दी Goodbye Kiss
विराट ने अपने इस कवर पेज की तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। विराट ने मैगजीन के कवर पेज के साथ लिखा कि लव द कवर, और सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश मैन की तारीफ बहुत महत्वपूर्ण है।
#CoverAlert for @gqIndia. Love the cover!
— Virat Kohli (@imVkohli) June 3, 2016
Best Dressed is a huge compliment @CheKurrienGQ 😎 pic.twitter.com/GWjy3JaAqc