इंग्लैंडः क्रिकेट में नए-नए शॉट अक्सर देखने को मिलते हैं। लेकिन इंग्लैंड की इस महिला क्रिकेटर ने जो शॉट खेला वो कमाल का था। क्रिकेट में जब शॉट की बात आती है तो धोनी के हैलीकॉप्टर शॉट की तारीफ सबसे ज्यादा होती है। धोनी के हैलीकॉप्टर के अलावा पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का दिलस्कूप शॉट भी खूब फेमस हुआ।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का अपर कट भला कौन भूल सकता है। इसी कड़ी में महिला क्रिकेटरों ने भी अपने बल्ले से कुछ इसी प्रकार के शॉट्स का अविष्कार किया है। इंग्लैंड की नैटली साइवर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा ही एक अनोखा शॉट खेला।
इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी महिला विश्वकप में इंग्लैंड की ही नैटली साइवर ने न्यूजीलैंड की हडलस्टन की एक यॉर्कर गेंद को बेहद ही अनोखे अंदाज में खेला। गेंद को पैरों के बीच से खेले गए शॉट की बड़ी तारीफ हो रही है। उन्होंने गेंद को पैरों के बीच बल्ला अड़ाते हुए कलाइयों का प्रयोग कर स्क्वेयर लेग की तरफ भेज दिया। इस शॉट को क्रिकेट वर्ल्ड कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है।
Introducing the Natmeg shot! Great innovation by @englandcricket's @natsciver! #WWC17 pic.twitter.com/XGRmxd2PwH
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 12, 2017