नई दिल्ली। इन दिनों एक बेबी स्टार बन गई है जी हां हम बात कर रहे हैं महेन्द्र सिंह धोनी की एंजिल जीवा की, जो कि इन दिनों सबसे लोकप्रिय सेलिब्रेटी बन गई है। बुधवार को उसका स्टेडियम डेब्यू हुआ क्योंकि पापा धोनी उसे पहली बार ड्रेसिंगरूम लेकर गये थे। धोनी ने अपने ट्विटर पर यह फोटो शेयर की है।
धोनी ने ट्विटर पर लिखा है Stadium debut for ZIVA, her first time into the dressing room..
Stadium debut for ZIVA, her first time into the dressing room pic.twitter.com/J3Aj9shKKx
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) April 22, 2015
Pics: जब पापा धोनी ने बोला, नन्हीं जीवा ने बदल दी मेरी लाइफ
आजकल धोनी आईपीएल के बावजूद अपनी पत्नी और बेबी को पूरा वक्त दे रहे हैं, स्टेडियम के बाहर जहां भी धोनी दिखायी देते हैं, उनकी गोदी में जीवा जरूर होती है।