रांची। जैसा कि आप सभी को मालूम है कि हमारे टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को क्रिकेट बाद बाइक से प्यार है। इसलिए जब भी उन्हें क्रिकेट से फुरसत मिलती है वो बाइक की राईड पर निकल जाते हैं और ऐसा ही उन्होंने सोमवार को किया।
धोनी रांची की सड़कों पर बाइक राइड करते हुए कैमरे में कैद हुए। ग्रीन बुलेट की सवारी करते हुए जनाब हमेशा की तरह कूल नजर आ रहे थे। बाइक की राइड करने के बाद धोनी रांची से 65 किलोमीटर दूर तमार में स्थित देवरी मंदिर के दर्शन के लिए भी पहुंचे।
शायद धोनी आईपीएल से पहले मां का आशीर्वाद लेना चाहते थे। आज से आईपीएल का आगाज हो रहा है। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन हैं।