कोलकाता। वनडे मैचों में दोहरा शतक जड़ने वाले स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि उनके चहेते खिलाड़ी रोहित का नाम बीसीसीआई ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है।
इस बात की जानकारी बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति से मीडिया को प्रुाप्त हुई। इस विज्ञप्ति में लिखा है कि "कार्यसमिति ने वर्ष-2015 के अर्जुन पुरस्कार के लिए रोहित शर्मा का नाम प्रस्तावित किया है।"
The BCCI Working Committee has recommended Mr. Rohit Sharma for the Arjuna Award for the year 2015 pic.twitter.com/Hzv1O7PQn8
— BCCI (@BCCI) April 26, 2015
गौरतलब है कि स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा मौजूदा मुबंई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई के बल्लेबाज रोहित ने पिछले साल इडेन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेलकर एकदिवसीय में सर्वोच्च व्यक्तिगत रन का नया कीर्तिमान कायम किया था इसके अलाना रोहित ने विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली तो वह मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर दो शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे विदेशी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले इंग्लैंड के डेविड गोवर और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी।