कोलकाता। भले ही रविवार को आईपीएल 8 के फाइनल में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स हार गई हो लेकिन पूरे सत्र में चेन्नई की टीम किंग्स की ही तरह ही खेलती नजर आयी। भले ही ईडन गार्डन के मैदान पर रविवार को धोनी का बल्ला कमाल ना कर पाया हो लेकिन इसके बावजूद वो लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बने रहे जानते हैं क्यों?
तो सुनिए इसके पीछे कारण उनकी पत्नी साक्षी रावत धोनी हैं, जो कि दर्शक दीर्घा में बैठकर धोनी की टीम को चीयर करने पहुंची थीं। तालियां बजाते हुए उन्हें साफ देखा जा रहा था कि तभी कैमरे में कैद हुई तस्वीर ने धोनी के प्रति उनकी दीवानगी को सबके सामने प्रकट कर दिया। साक्षी रावत की गर्दन पर 'माही' टैटू नजर आया जो कि उनकी मोहब्बत को बयां करने के लिए काफी है। हालांकि धोनी की टीम कल हार हई लेकिन फिर भी उनकी टीम का सफऱ काफी अच्छा रहा।
[PIC-2] Sakshi Showing Her Tattoo! @SaakshiSRawat in #RRvsCSK IPL 2012 #TeamSakshi pic.twitter.com/Q1AfRD9yv3
— Dhoni-Sakshi FanZone (@MahiSakshiFam) December 19, 2014
आईपीएल के लगभग हर मैच में साक्षी अपने पति माही और बेटी जीवा के साथ नजर आयीं, धोनी को भी खाली वक्त में अपनी बीवी और बच्ची के साछ वक्त बिताते देखा गया है।
ब्रावो के गाने की लांचिंग में बेटी संग पहुंचे धोनी, देखें तस्वीरें