नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया से 7 विकेट से न्यूजीलैंड के हराकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में कप्तान धोनी ने जहां 80 रनों की शानदार पारी खेली वहीं मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। धोनी ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के मारने का मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इस मैच में तीसरा छक्का लगाते ही धोनी ने सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि वनडे में सचिन के नाम 195 छक्कों का रिकॉर्ड है। जबकि आज के मैच के बाद धोनी ने नाम पर 196 छक्के जुड़ गए है। सचिन ने 195 छक्के 463 मैचों में लगाए, जबकि धोनी के 281 वें मैच में ही 196 छक्के जड़कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।