रांची (झारखंड)। टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन वो खेलों से दूर नहीं हैं। वो हर वो काम इस समय कर रहे हैं जिसे वो लंबे वक्त से कर नहीं पा रहे थे।
देखें: धोनी और बेटी जीवा का फनी वीडियो, काफी मस्त है..
इसलिए जब उन्हें चैरिटी के लिए फुटबॉल खेलने के लिए कहा गया तो उन्होंने बिल्कुल इंकार नहीं किया। धोनी ने दिल खोलकर सिल्ली ग्राउंड में फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाया। धोनी को देखने के लिए भारी संख्या में उनके फैंस सिल्ली स्टेडियम में मौजूद थे। धोनी के साथ उनके दोस्त और झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो भी मैच देखने के लिए वहां गये थे।
धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी: साक्षी से पहले माही किसी और से करते थे प्यार!
धोनी ने ना केवल दिल खोलकर फुटबॉल खेला बल्कि चाहनेवालों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिए। धोनी जिस समय मैदान पर फुटबॉल खेल रहे थे उस समय पूरे मैदान में माही-माही की आवाजें गूंज रही थीं।