तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब विकेट के पीछे से धोनी ने साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड पर किया कमेंट..

धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर क्या-क्या कहते हैं और अपने साथी खिलाड़ियों पर कैसे-कैसे कमेंट करते हैं, इसकी बानगी एक वीडियो में सामने आई है।

By Rizwan

नई दिल्ली। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ जोरदार शतक जमाकर एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। धोनी ने लंबे समय बाद बल्लेबाजी में हाथ दिखाते हुए गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सैकड़ा जमा। इस सैकड़े के साथ ही धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। धोनी भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार हैं लेकिन अब वो कप्तानी छोड़ चुके हैं और बतौर खिलाड़ी टीम के साथ हैं।

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर रहे धोनी को ठंड़े दिमाग से फैसला लेना वाला और मैदान पर ज्यादा आक्रामकता ना दिखाने वाला कप्तान कहा जाता रहा है। ये भी कहा जाता है कि वो साथी खिलाड़ियों को बार-बर नहीं टोकते हैं। हालांकि धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर क्या कुछ कहते हैं और अपने साथी खिलाड़ियों को किस तरह से छेड़ते हैं, इसकी बानगी एक वीडियो में सामने आई है। इस वीडियो में बतौर कप्तान साथी खिलाड़ियों पर किए गए ऐसे कमेंट समेटे गए हैं, जो उनकी कैप्टन कूल की छवि के उलट मजाकिया छवि बनाते हैं। इसमें ज्यादातर कमेंट धोनी ने बतौर कप्तान ही किए हैं।

ये भी पढ़ें- धोनी के शतक के साथ रिकॉर्ड की भी बारिश, बने ये नए रिकॉर्डये भी पढ़ें- धोनी के शतक के साथ रिकॉर्ड की भी बारिश, बने ये नए रिकॉर्ड

इस वीडियो में धोनी विराट कोहली को चीकू कहते सुने जा रहे हैं, जो कि उनका निकनेम है। हाल ही में इंग्‍लैंड के खिलाफ कीपिंग करते हुए, 'पकड़ के मार दे चीकू' कहते धोनी को सुना जा सकता है। जिंबाबे के खिलाफ एक मैच में अक्षर पटेल को वो 'ऐसे ही मारने दे, निकलने दे इसे'। ऑस्ट्रलिया के खिलाफ एक मैच में वो अंबाती रायडू को 'रायडू इधर आ, जागके जरा, इसके पैर देख कैसे चल रहे हैं।' एक मैच में गेंदबाजी करते सुरेश रैना को धोनी 'देख इसे कैसे वॉलीबॉल की तरह खड़ा हुआ है' कहते सुने जा सकते हैं। टेस्ट मैच में वो 'पुजारा को ताली बजाने के लिए नहीं रखा है' कह रहे हैं। एक मैच में वो श्रीसंथ को 'उधर मत देख, गर्लफ्रेंड नहीं है वहां' कह रहे हैं। आप खुद ही सुनिए वीडियो में माही के ये कमेंट्स।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Yes No
Settings X