नई दिल्ली। हाल ही में नन्हीं एंजिल के पापा बने कैप्टन धोनी इन दिनों आईपीएल के साथ-साथ अपनी पत्नी और बेटी के साथ भी पूरा वक्त बिता रहे हैं।
धोनी ने अपने चाहने वालों के लिए हाल ही में अपनी बेटी के साथ एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की, जिसे मात्र आधे घंटे के अंदर करीब डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया। गौरतलब है कि धोनी बेटी के पैदा होने के वक्त ऑस्ट्रेलिया में विश्वकप खेल रहे थे और विश्वकप को तरजीह देते हुए वो इंडिया अपनी बेटी को देखने भी नये आये थे।
Posted by MS Dhoni on Saturday, April 18, 2015
धोनी ने करीब 2 महीने के बाद अपनी बच्ची को पहली बार देखा। धोनी जबसे देश लौटे हैं वो जहां जाते हैं अपनी बेटी को साथ लेकर जाते हैं। यहां तक कि आईपीएल मैच के दौरान भी साक्षी और उनकी बेटी साथ जाते हैं।