नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान में गुरुवार को खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत 6 रनों से हार गया।
कोटला वनडे: टॉस जीतने के बाद क्यों हारी धोनी की सेना, कौन बना खलनायक?
Ind VS NZ: 6 साल के लंबे इंतज़ार के बाद इस बल्लेबाज ने तोड़ दिया 41 साल पुराना रिकॉर्ड
हार के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि सारे दर्शक आपका साथ दे रहे हैं। हम इस मैच में लगातार विकेट गंवाते रहे। यह हमारे लिए खराब रहा। रन रेट के लिहाज से हम कभी बड़े शॉट खेलने को लेकर मजबूर नहीं हुए। किसी एक बल्लेबाज को आखिरी तक टिककर खेलना चाहिए था। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की।
Ind VS Nz : भारत के हाथ से 6 रन दूर रह गई जीत, 11 साल बाद कोटला में हुई हार
हालांकि, इसके बाद धोनी ने मीडिया से अपनी खराब रणनीति पर भी बात की। बुधवार रात ओस पड़ने के बावजूद टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले को उन्होंने गलत माना।
धोनी ने किसी को हार के लिए जिम्मेदार न ठहराते हुए सबसे प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने हार की जिम्मेदारी अपनी कप्तानी पर ली। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आज किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया।