नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ईशांत अगले महीने दिल्ली में सात फेरे लेंगे। उनकी दुल्हनिया बनेगी बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह। 19 जून को दोनों की सगाई हुई थी और अब वो शादी करने जा रहे हैं।
शादी के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय की गई है। दोनों परिवार दिल्ली में ही रहते हैं, इसलिए शादी का वेन्यू भी दिल्ली ही चुना गया है। हलांकि शादी की कुछ रस्में वाराणसी में होंगी। इस शादी में शांत की शादी में बहुत कम क्रिकेटर शामिल होंगे। क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में व्यस्त होंगे। हलांकि माना जा रहा हैं कि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस शादी में शामिल होंगे। दरअसल धोनी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वो इस वक्त फ्री है और शादी में शामिल हो सकते हैं।
आपको बता दें कि ईशांत की होने वाली दुल्हन प्रतिमा सिंह वाराणसी से खेलती हैं और उन्होंने भारतीय बास्केटबॉल टीम का विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व किया है। वो भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी हैं।