विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
शुरूआत करते हैं टीम इंडिया और आरसीबी के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली से, जिनका अफेयर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ चल रहा है। लोग इन दोनों से जुड़ी हर बात जानने को व्याकुल रहते हैं। ये लोग भले ही अपनी बातें मीडिया और लोगों से छुपाए लेकिन इनके इश्क की खबरों से मीडिया के गलियारे हमेशा ही गुलजार रहते हैं।
सुरेश रैना-प्रियंका चौधरी
साल 2015 अप्रैल में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के हैंडसम बैटसमैन सुरेश रैना ने अपनी मम्मी की दोस्त की बेटी प्रियंका चौधरी से शादी की थी। दोनो कपल्स साथ में काफी लविंग लगते हैं। दोनों अब मम्मी-पापा बन चुके हैं।
रोहित शर्मा-रीतिका
दो बार वनडे में डबल सेंचुरी का रिकार्ड बनाने वाले रोहित शर्मा ने अपनी बचपन की दोस्त रीतिका को अपना जीवनसाथी बनाया है। रितिका सजदेह सच में काफी हॉट है।
दिनेश कार्तिक-दीपिका पाल्लिकल
टीम इंडिया के जांबाज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने स्कैवश प्लेयर दीपिका पाल्लिकल से ब्याह रचाया है। दिनेश कार्तिक इस वक्त आईपीएल में अपने जलवे बिखेर रहे हैं।
हरभजन सिंह-गीता बासरा
भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने 9 साल के लंबे अफेयर के बाद फिल्म अभिनेत्री गीता बासरा संग सात फेरे लिए थे। आज दोनों एक चांद सी बेटी के मम्मी-पापा बन चुके हैं।
धोनी और साक्षी
धोनी और साक्षी तो हैं ही मेड फॉर इच अदर.. दोनों साथ में परफेक्ट लगते हैं। दोनों की जितनी तारीफें की जाए कम ही है।
शिखर धवन-आयशा मुखर्जी
विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने से दस साल बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी की है। आयशा आस्ट्रेलिया में रहती हैं।
आर अश्विन-प्रीति नारायण
अश्विन की शादी प्रीति से साल 2011 में शादी की थी, प्रीति और अश्विन बचपन के साथी हैं।
उमेश यादव-तान्या
यह दोनों भी काफी खूबसूरत कपल्स कहे जाते हैं।
गौतम गंभीर-नताशा गंभीर
है ना दोनों खूबसूरत और हॉट कपल, इन्हें क्या मिसाल दी जाए, ये तो है दूसरों के लिए मिसाल हैं।
युवराज सिंह-हैजल कीच
ये दोनों काफी चर्चित कपल हैं, दोनों हॉट,डैशिंग और ब्यूटिफूल कपल्स में से एक हैं।
सहवाग-आरती
प्यार, शिद्दत और वफादारी कोई सहवाग और आरती से सीखे, ये दोनों एक-दूसरे के लिए बेस्ट हैं।
मनोज तिवारी-सुष्मिता रॉय
कोलकाता के क्रिकेटर मनोज तिवारी अपनी वाइफ सुष्मिता रॉ़य के साथ अक्सर क्वालिटी लाइफ बिताते देखे जाते हैं, मनोज तिवारी की पत्नी सुष्मिता भी किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं।
सचिन-अंजलि तेंदुलकर
बात परफेक्ट कपल की हो और सचिन और अंजलि का नाम ना लिया जाए, तो ये बेईमानी होगी, दोनों परफेक्ट नहीं बेस्ट कपल हैं, हालांकि अंजलि, सचिन से 5 साल उम्र में बड़ी हैं, लेकिन दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं है।