ये मैच आईपीएल सीजन 10 की दो सबसे बड़ी ताकतवर टीमों की बीच था। जहां मुंबई दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी था तो वहीं पुणे की नजरें अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाने थी। दोनों टीमों ने अब तक 5 मैच खेले थे जिसमें से 4 में पुणे ने जीत हासिल की और एक में उसे हार का सामना करना। यहां तक कि पुणे ने मुंबई को इसी सीजन में क्वालीफायर 1 में 20 रनों से हराया था। इस सीजन में तीनों मैचों में यहां तक कि मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में भी पुणे ने मुंबई को हराया था। नीचे पढ़िए इस महामुकाबले के पल-पल के लाइव अपडेट्स।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जावब में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी।
पुणे बनाम मुंबई फाइनल मैच, पल-पल के लाइव अपडेटः-
क्या आप जानते हैंः-