तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट की डिनर पार्टी में दिखे विजय माल्या, टीम इंडिया ने किया इग्नोर

खबर आ रही है कि माल्या सोमवार शाम को कप्तान विराट कोहली के चैरिटी डिनर में भी मौजूद रहे थे।

लंदन। देश के भगौड़े शराब कारोबारी विजया माल्या एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, उन्हें रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के दैरान दर्शक दीर्घा में देखा गया था तो वहीं अब खबर आ रही है कि माल्या सोमवार शाम को कप्तान विराट कोहली के चैरिटी डिनर में भी मौजूद रहे थे।

भारत-पाक मैच देखने पर विजय माल्या का Tweet, मीडिया पर कसा तंजभारत-पाक मैच देखने पर विजय माल्या का Tweet, मीडिया पर कसा तंज

हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, माल्या के डिनर में पहुंचने की वजह से पार्टी में मौजूद सारे क्रिकेटर काफी असहज हो गए थे, जिसकी वजह माल्या से पार्टी से जल्दी से चलते भी बने।

लंदन में एक चैरिटी समारोह का आयोजन

गौरतलब है कि विराट कोहली ने लंदन में एक चैरिटी समारोह का आयोजन किया था। इसका मकसद मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाली जस्टिस एंड केयर संगठन के लिए फंड जुटाना था। यह संस्था भारत में मानव तस्करी के दौरान बचाए गए लोगों के रहने, काउंसिलिंग, पुनर्वास, मेडिकल ट्रीटमेंट, वोकेशनल ट्रेनिंग और स्कूली शिक्षा मुहैया कराती है।

सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह....

इस समारोह में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, शिखर धवन भी मौजूद थे। वहीं कुछ क्रिकेटर्स की पत्नियां भी इस समारोह में शरीक हुई थीं। धवन की पत्नी आयशा और बेटे जोरावर के अलावा रोहित पत्नी रितिका भी फंक्शन में आई थीं।

करता रहूंगा टीम को चीयर

विजय माल्या ने आज सुबह ही एक ट्वीट करके भारतीय मीडिया पर तंज कसा था। कयास लगाए जा रहे हैं शायद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान से भी मिले थे। मालूम हो कि आरसीबी माल्या की ही टीम है। विजय माल्या ने मार्च 2016 में भारत छोड़ दिया था। उन पर भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ रुपये भी बकाया हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Yes No
Settings X