तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind VS WI T2o LIVE: रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हारा भारत, लोकेश राहुल का शानदार शतक

फ्लोरिडा। भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का आज पहला मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का डिसीजन लिया है। अमरीका के फ्लोरिडा शहर में यह मैच लॉडरहिल के सेंट्रल बोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में हो रहा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका में मचेगी टी20 क्रिकेट की धूम, आमने-सामने होंगे भारत-वेस्टइंडीज

इस मैच में भारत इस साल की अपनी सबसे बड़ी हार यानी टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में वेस्डइंडीज से मिली हार का बदला लेना चाहेगी। यह 9 वर्षों के इतिहास में पहला ऐसा मौका है जबकि भारत तटस्थ स्थान पर खेल रहा है। वनइंडिया आपको ओवर-दर-ओवर बताएगा मैच का हाल यहीं लाइव।

यह भी पढ़ें : वीरू पाजी ने पूरी की देश की शान और रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की यह विश, जानिए कैसे

इस मैच में धवन को बाहर कर दिया गया है और ​वेस्टइंडीज के ​क्रिस गेल चोटिल होने की वजह से नहीं खेल सकेंगे।

पहली पारी -

पहला ओवर :

वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने ताबड़तोड़ आगाज किया है। उन्होंने पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्के की मदद से कुल 17 रन बना डाले हैं।

दूसरा ओवर :

हालांकि, दूसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने भारत की बॉलिंग संभाली और इस ओवर में मोहम्मद शमी के पहले ओवर के मुकाबले 10 रन कम बने। वेस्टइंडीज का स्कोर 2 ओवर की समाप्ति पर है 24 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के।

तीसरा ओवर :

भारत की ओर से तीसरा ओवर जसप्रीत बुमराह फेंक रहे हैं। इस ओवर में एक ही चौका पड़ा और ओवर समाप्ति पर स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन।

चौथा ओवर :

वेस्टइंडीज की ओर से जॉनसन चाल्र्स और एविन लुइस ने बेहतरीन शुरुआत दी है। इस ओवर में जॉनसन दो चौक मार चुके हैं। इस ओवर में कुल 13 रन गए हैं और स्कोर जा पहुंचा है 46 रन बिना किसी नुकसान के।

यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज टी20 क्रिकेट मैच में लगा रिकॉर्डों का यह सिक्सर

पांचवां ओवर :

एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी की कमान सौंपी गई है। एविन लुइस ने पहली ही गेंद पर छक्का मार दिया है। विराट कोहली बुमराह को कुछ समझाते हुए। गेंद मिलने में भी कुछ देरी हो रही है। कोहली की सलाह बुमराह के काम नहीं आई और लुइस ने लगातार दूसरी गेंद को भी चार रनों के लिए बाउंड्री पार पहुंचा दिया है। तीसरी गेंद पर 1 रन के बाद चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना है और पांचवीं गेंद पर एक बार फिर से छक्का लगा है। आखिरी गेंद पर 1 रन के साथ 5 ओवर के बाद स्कोर है 64 रन बिना किसी नुकसान के।

छठवां ओवर :

वेस्टइंंडीज के बैट्समैन अब तक फ्री होकर क्रिकेट खेल रहे हैं। महज पांच ओवरों में ही गेंद कई बार बाउंड्री के पार जा चुकी है। भारत को भी ​वेस्टइंडीज गेंदबाजों के खिलाफ ऐसी ही आक्रामाकता दिखानी होगी। इस ओवर में रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी की कमान सौंपी गई है। पहली तीन गेंदों पर महज दो रन आए हैं। जबकि जॉनसन ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ दिए हैं! आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। स्कोर बिना किसी नुकसान के जा पहुंचा है 78 रन।

सातवां ओवर :

इसी के साथ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉनसन चाल्र्स ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। अपनी पारी में वह अबतक 5 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी की कमान संभाली है और एविन लुइस ने शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के मार दिए हैं। जबकि अगली दो गेंदे डॉट गई हैं। पांचवीं गेंद पर लुइस ने एक रन लेकर स्ट्राइक बदल ली है। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। स्कोर है 91 रन।

यह भी पढ़ें : वीरू पाजी ने पूरी की देश की शान और रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की यह विश, जानिए कैसे

आठवां ओवर :

आर अश्विन के इस ओवर में एक छक्का लगने के बाद स्कोर 100 हो गया है। इसी के साथ वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाजों ने 100 रनों की साझेदारी भी पूरी कर ली है। इस ओवर की समाप्ति पर स्कोर है 101 रन।

नवां ओवर :

इस ओवर की कमान फिर से रविंद्र जडेजा के हाथों में है। अबतक एक भी विकेट गिराने में भारतीय गेंदबाज विफल रहे हैं। जॉनसन ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का मार दिया है। पहले धोनी और फिर कोहली ने जडेजा को कुछ सलाह दी है। तीसरी गेंद पर दो रन गए हैं। चौथी गेंद पर 1 रन बना है। पांचवीं गेंद पर 1 रन और आखिरी गेंद पर छक्का। स्कोर 121 रन बिना विकेट नुकसान के।

दसवां ओवर :

इस बार कमान मोहम्मद शमी को सौंपी गई है। भारत को हर तरफ से विफलता ही हाथ लगी है। पहली ही गेंद पर चौका लग गया है। एविन ने शानदार स्ट्रोक खेलकर गेंद को बाउंड्री के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दूसरी गेंद पर 1 रन मिला है। और यह तीसरी गेंद पर भारत को पहली सफलता मिली है। आक्रामक पारी खेल रहे जॉनसन चाल्र्स को उन्होंने बोल्ड मारकर चलता किया है। वह 79 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन वापस चले गए हैं। नए बल्लेबाज आए हैं आंद्रे रसेल। ओवर की चौथी गेंद पर 1 रन बना है। एविन लुइस का बल्ला नहीं रुक रहा है। उन्होंने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ दिया है। आखिरी गेंद पर 1 रन के साथ स्कोर 132 रन पर 1 विकेट।

ग्यारहवां ओवर :

पहली बार स्टुअर्ट बिन्नी को इस मैच में अटैक पर लाया गया है। पहली ही गेंद पर लुइस ने छक्का जड़ दिया है। दूसरी पर भी छक्का मार दिया है। तीसरी गेंद वाइड है और इसलिए एक अतिरिक्त रन वेस्टइंडीज को मिल गया है। तीसरी गेंद पर छक्का फिर से पड़ा है और इसी के साथ वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार पहुंचता हुआ। चौथी गेंद पर भी लुइस ने छक्का मार दिया है। पांचवीं गेंद पर भी छक्का पड़ गया है। लुइस अपने पूरे रंग में हैं। लगता है कि आज वह रिकॉर्ड बनाकर रहेंगे लेकिन आखिरी गेंद पर 1 ही रन मिला और इस तरह से स्कोर जा पहुंचा है 164 रन 1 विकेट के नुकसान पर।

यह भी पढ़ें : रिक्शा ड्राइवर ने अपनी शूटर बेटी के लिए खरीदी 5 लाख की राइफल, लगा दी जिंदगी की सारी जमा-पूंजी

बारहवां ओवर :

इस ओवर में फिर आर अश्विन को लाया गया है और पहली ही गेंद पर 2 रन लुइस ने ले लिए हैं। वह तेजी से अपने शतक की ओर भी बढ़ रहे हैं। लगातार दों गेंदे डॉट गई हैं। बेहतरीन बॉलिंग। चौथी पर 1 रन मिला है। ओवर समाप्ति पर स्कोर है 168 रन 1 विकेट के नुकसान पर।

तेरहवां ओवर :

अबतक 14 रन प्रतिओवर के रनरेट से स्कोर भाग रहा है। बहुत ही आक्रामक पारियां वेस्टइंडीज के बल्लेबाज खेल रहे हैं। इस ओवर में आए हैं भुवनेश्वर कुमार। रसेल को पहली बॉल और 1 रन। दूसरी पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद को लुइस ने चार रन के लिए बाहर भेज दिया है। चौथी गेंद पर सिर्फ 1 रन बना है। पांचवीं गेंद पर रसेल ने छक्का मार दिया है। रनरेट 15 के पार पहुंच गया है। आखिरी गेंद पर 1रन के साथ स्कोर 181 रन 1 विकेट पर।

चौदहवां ओवर :

आर अश्विन की पहली गेंद पर 1 रन बना है। दूसरी गेंद वाइड है और अतिरिक्त रन वेस्टइंडीज के खाते में। चौथी गेंद पर छक्का लगा है। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं और आखिरी गेंद पर 1 रन के साथ स्कोर जा पहुंचा 189 रन 1 विकेट के नुकसान पर।

यह भी पढ़ें : रियो ओलंपिक : यह सेल्फी बनेगी इस महिला एथ​लीट के लिए सजा-ए-मौत की वजह, जानिए क्यों

पंद्रहवां ओवर :

मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर 1 रन और दूसरी पर छक्का लग गया है। तीसरी गेंद पर रसेल ने एक रन लिया है। चौथी गेंद पर एक रन बना है। 15 ओवर की समाप्ति पर स्कोर 199 रन 1 विकेट पर।

छोलहवां ओवर :

लुइस अपने शतक से महज एक रन दूर हैं। 47 गेंदों पर 5 चौकों और 9 छक्कों की मदद से वह 99 पर बने हुए हैं। जडेजा की पहली गेंद लुइस को और एक रन लेकर शतक पूरा। दूसरी गेंद पर रसेल का चौका। स्कोर पहुंचा 200 के पार।तीसरी गेंद पर रसेल आउट। जडेजा ने आंद्रे रसेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया है और वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिर गया है। 16वां ओवर प्रगति पर है और वेस्टइंडीज 200 के पार पहले ही जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : छोटी ड्रेस पर अश्लील कॉमेंट करने वालों को बीबीसी की महिला प्रेजेंटर ने ऐसे दिया करारा जवाब

ऐसे में यह दूसरा विकेट गिरना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। केरोन पोलार्ड को चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया है। चौथी गेंद और पोलार्ड ने एक रन लिया। स्ट्राइक लुइस के पास। एक और बड़ी सफलता। जडेजा ने लुइस को भी चलता किया है। वेस्टइंडीज का तीसरा और एक ही ओवर में दूसरा विकेट गिरता हुआ। 49 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट होने वाले लुइस की जितनी तारीफ की जाए, कम है। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए। ओवर समाप्ति पर स्कोर है 205 रन 3 विकेट के नुकसान पर।

सत्रहवां ओवर :

नए बल्लेबाज हैं ब्रेथवेट। ओवर मोहम्मद शमी फेंक रहे हैं। पहली दो गेंदों पर दो रन बने हैं। तीसरी गेंद पर ब्रेथवेट ने छक्का मार दिया है। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर एक रन बना है। आखिरी गेंद पर एक रन और स्कोर 215 तीन विकेट के नुकसान पर।

अठहारवां ओवर :

इस ओवर में बुमराह को वापस लाया गया है। पहली बॉल पर पोलार्ड ने 2 रन बना दिए हैं। अगली गेंद नोबॉल हो गई है। एक और अतिरिक्त रन मिलता हुआ। तीसरी गेंद पर ब्रेथवेट का शानदार चौका और स्कोर जा पहुंचा 223 रन तीन विकेट के नुकसान पर। ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन बना है। चौथी बॉल डॉट है। बुमराह की शानदार यॉर्कर। पांचवीं गेंद पर 1 रन बना है और आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। स्कार 225 रन तीन विकेट के नुकसान पर।

उन्नीसवां ओवर :

इस मुकाबले में साफ हो चुका है कि अगर भारत शुरुआत से आक्रामकता नहीं दिखाएगा तो उसे मैच गंवाना भी पड़ सकता है। भुवनेश्वर कुमार की पहली दो गेंदों पर एक रन बना है। चौथी गेंद वाइड है।...और ये पोलार्ड का छक्का। स्कोर हुआ 234 रन। पांचवीं गेंद पर एक रन बना है। ब्रेथवेट के पास स्ट्राइक और भुवनेश्वर ओवर की अंतिम गेंद लाते हुए और ये कोई रन नहीं। ओवर समाप्ति पर स्कोर 235 रन 3 विकेट पर।

यह भी पढ़ें : रियो ओलंपिक : माइकल फेलप्स ने तैराकी में बनाया रिकॉर्ड, 70 मिनट के अंतर में जीते 2 गोल्ड मेडल

बीसवां ओवर :

बुमराह की पहली गेंद पोलार्ड को और ये नोबॉल। अगली गेंद पर छक्का। दूसरी गेंद पर 1 रन। तीसरी गेंद पर ब्रावो ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर पोलार्ड आउट। वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा। पांचवीं गेंद पर सिमोंस आउट और यह हैट्रिक चांस बुमराह के पास। दोनों ही खिलाड़ी बोल्ड हुए हैं। पारी समाप्ति पर स्कोर है 245 रन 6 विकेट के नुकसान पर।

------------------------------------------------------------------------------------------------------------

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इसमें उनके 6 विकेट गिरे। भारत की तरफ से कोई भी गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर पाया। अब देखने वाली बात यह होगी कि भारत किस रणनीति के साथ अपनी पारी की शुरुआत करता है। अगर वह आक्रामक शैली में बैटिंग नहीं करेगा तो यकीनन यह मैच हाथ से फिसलने वाला है। भारत की पारी कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। वनइंडिया आपको इसका भी ओवर-दर-ओवर आंखों देखा हाल बताएगा। बने रहिए हमारे साथ।

भारत की पारी -

पहला ओवर :

ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा के साथ अजिंक्य रहाणे को भेजा गया है। पहला ओवर वेस्टइंडीज की तरफ से आंद्रे रसेल कर रहे हैं। शुरुआती दो गेंदों पर 3 रन बने हैं। तीसरी गेंद पर 1 रन। चौथी गेंद पर एक रन और मिला है। स्ट्राइक पर हैं रहाणे। पांचवीं गेंद डॉट है। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। एक ओवर खत्म होने पर स्कोर है 5 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर।

दूसरा ओवर :

दूसरे छोर से वेस्टइंडीज ने स्पिन आक्रमण के रूप में बद्री को लाया है। पहली गेंद रोहित को और कोई रन नहीं। दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो चौके। स्कोर हुआ 13 रन। चौथी गेंद पर 1 रन। पांचवीं गेंद रहाणे को और इसपर एक रन बना है। आखिरी गेंद पर चौका और 2 ओवर के बाद स्कोर हुआ 19 रन।

तीसरा ओवर :

रसेल ने रहाणे को पहली गेंद फेंकी और इसपर चार ​रन मिले हैं। स्कोर हुआ 23 रन। अगल गेंद पर लेगबाय के रूप में एक रन मिला है। रहाणे के हेलमेट पर गेंद लगने से उन्हें चोट आई है। फिजियो मैदान पर। तीसरी गेंद पर शर्मा ने दो रन​ ​लिए और चौथी पर चौका जड़ दिया है। स्कोर हुआ 30 रन बिना नुकसान के। पांचवीं गेंद पर शर्मा ने एक रन लिया और स्ट्राइक बदल ली। आखिरी गेंद का सामना रहाणे करेंगे और ये रहाणे आउट! भारत का पहला विकेट गिर चुका है। स्कोर हुआ 31 रन 1 विकेट पर।

यह भी पढ़ें : रियो ओलंपिक 2016 : देखिये भारत की बेटी दीपा करमाकर का यह शानदार वॉल्ट वीडियो

चौथा ओवर :

रहाणे का विकेट शुरुआती ओवरों में ही गिरना भारत के लिए बड़ी क्षति है। कोहली नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं। पहली गेंद पर कोई रन नहीं और दूसरी पर कोहली ने चौका जड़ दिया है। तीसरी गेंद फिर से डॉट। चौथी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए हैं। पांचवीं पर एक बार फिर से चौका जड़ दिया है। आखिरी गेंद पर एक रन के साथ स्कोर 42 रन 1 विकेट पर।

पांचवां ओवर :

ब्रावो के ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली का चौका और दूसरी व तीसरी गेंद पर एक रन मिला है। चौथी गेंद पर कोहली आउट! भारत को बहुत ही बड़ा झटका। दूसरा विकेट गिर गया है। नए बल्लेबाज आए हैं लोकेश राहुल। ओवर समाप्ति पर स्कोर है 51 रन 2 विकेट पर।

छठवां ओवर :

नरेन का ओवर और राहुल ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया है! तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। स्कोर हुआ 63 रन 2 विकेट के नुकसान पर। चौथी गेंद पर 2 रन बने हैं। पांचवीं पर राहुल ने फिर से चौका मार दिया है। स्कोर हुआ 67 रन 2 विकेट पर। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं और स्कोर है 67 रन 2 विकेट पर।

सातवां ओवर :

लोकेश राहुल के दो-तीन बेहतरीन स्ट्रोक्स से कुछ उम्मीद बंधी है। भारत पहले ही 2 अहम विकेट गंवा चुका है। छठा ओवर वेस्टइंडीज की तरफ से ला रहे हैं ब्रेथवेट। शुरुआती दो गेंदों पर दो रन बने हैं। तीसरी गेंद पर भी एक रन बना है। चौथी गेंद पर राहुल ने 2 रन बटोरे हैं। पांचवीं गेंद पर राहुल ने चौका जड़​ दिया है। स्कोर हुआ 76 रन 2 विकेट पर। आखिरी गेंद पर राहुल ने फिर से चौका मार दिया है। स्कोर हुआ 80 रन दो विकेट पर।

यह भी पढ़ें : T20: इस बार अच्छे ​फिनिशर नहीं बन सके धोनी, 1 रन से हारा भारत, लोकेश राहुल का शानदार नाबाद शतक

आठवां ओवर :

राहुल और रोहित के बीच 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। रनरेट 13 के पार है। आठवें ओवर की पहली गेंद फेंक रहे हैं नरेन। पहली गेंद पर 2 रन और दूसरी पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का मार दिया है। चौथी गेंद पर फिर से छक्का मार दिया है। रोहित के लगातार दो छक्कों से उम्मीद बंधती हुई। स्कोर हुआ 94 रन। पांचवीं गेंद पर एक रन मिला है। ओवर की समाप्ति पर स्कोर है 96 रन 2 विकेट पर।

नवां ओवर :

ब्रेथवेट ओवर लाए हैं और पहली गेंद पर राहुल ने एक रन बना लिया है। तीसरी गेंद पर राहुल का शानदार चौका। स्कोर हुआ 102 रन। इसी के साथ भारत का सैकड़ा भी हुआ पूरा। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना है। पांचवीं गेंद पर 2 रन बने हैं। आखिरी गेंद डॉट और स्कोर हुआ 104 रन 2 विकेट पर।

दसवां ओवर :

रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से 7 रन दूर हैं। पोलार्ड की पहली गेंद पर 3 रन मिल गए हैं। दूसरी गेंद पर राहुल ने एक रन बना लिया है। तीसरी गेंद पर शर्मा ने छक्का जड़ दिया है। स्कोर हुआ 114 रन 2 विकेट पर। अगली गेंद पर एक रन बना है। इसी के साथ रोहित का अर्धशतक भी पूरा हो गया है। ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने कोई रन नहीं बनाया। स्कोर है 115 रन 2 विकेट पर।

ग्यारहवां ओवर :

ब्रावो की पहली ही गेंद पर राहुल ने चौका जड़ दिया है। दूसरी गेंद पर एक रन। स्कोर हुआ 121 रन 2 विकेट पर। तीसरी गेंद पर शर्मा ने एक रन लिया है। चौथी गेंद पर भी एक रन बना है। पांचवीं गेंद पर 2 रन बने हैं। आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर शर्मा ने स्कोर 131 रन पर पहुंचा दिया है।

​उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन ओलंपिक में पदक न जीतने वालों से कोयले की खदान में कराएगा काम​उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन ओलंपिक में पदक न जीतने वालों से कोयले की खदान में कराएगा काम

बारहवां ओवर :

पोलार्ड ने राहुल को पहली गेंद फेंकी जिसपर एक रन बना है। दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर एक रन बना है। इसी के साथ लोकेश राहुल का भी अर्धशतक पूरा हुआ। स्कोर हुआ 136 रन 2 विकेट पर। चौथी गेंद वाइड है और भारत को दूसरा अतिरिक्त रन मिलता हुआ। अगली गेंद और कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। यहां से मैच का रुख पलट सकता है। भारत मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन यह विकेट उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। धोनी नए बल्लेबाज हैं। आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन बनाया। स्कोर है 138 रन 2 विकेट पर।

तेरहवां ओवर :

ब्रेथवेट की पहली गेंद और धोनी का चौका। स्कोर पहुंचा 142 पर। अगली गेंद पर धोनी ने 2 रन बनाए हैं। तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन बनाकर स्ट्राइक बदल ली है। चौथी गेंद पर राहुल ने एक रन बनाया है। पांचवीं गेंद पर धोनी ने 2 रन बनाए हैं। आखिरी गेंद पर धोनी फिर से धोनी ने 2 रन लिए और भारत का स्कोर हुआ 150 रन दो विकेट के नुकसान पर।

चौदहवां ओवर :

भारत को 42 गेदों में 96 रनों की दरकार है। लोकेश राहुल स्ट्राइक पर हैं और सामने हैं गेंदबाज सुनील नरेन। पहली गेंद राहुल को और यह छक्का! स्कोर हुआ 156 रन 3 विकेट के नुकसान पर। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर राहुल ने फिर से चौका जड़ दिया है। स्कोर हुआ 160 रन 3 विकेट पर। चौथी गेंद पर राहुल ने 2 रन पूरे कर लिए हैं। पांचवीं गेंद वाइड है। भारत को एक रन अतिरिक्त मिलता हुआ। अगली गेंद पर राहुल ने चौका जड़ दिया है। ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने एक रन लिया और स्कोर हुआ 168 रन 3 विकेट के नुकसान पर।

पंद्रहवां ओवर :

धोनी और राहुल के बीच 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ब्रेथवेट की पहली गेंद और राहुल ने मारा छक्का। स्कोर पहुंचा 174 रन पर। अगली गेंद पर 1 रन मिला है। धोनी ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया है। स्कोर हुआ है 176 रन 3 विकेट के नुकसान पर। चौथी गेंद पर राहुल ने 2 रन लिए हैं। पांचवी गेंद पर राहुल को कोई रन नहीं मिला। राहुल को कुछ चोट लगी है। फिजियो मैदान पर। आखिरी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ दिया है। स्कोर पहुंचा है 182 रन 3 विकेट के नुकसान पर।

सोलहवां ओवर :

पोलार्ड की पहली गेंद पर धोनी ने 3 रन लिए हैं। दूसरी गेंद पर राहुल ने एक रन लेकर स्ट्राइक धोनी को सौंपी है। स्कोर 187 रन पर पहुंचा है। तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया है। चौथी गेंद पर राहुल ने एक बार फिर चौका जड़ दिया है। स्कोर 191 पर पहुंच गया है। पांचवीं गेंद पर राहुल ने एक रन लिया है। आखिरी गेंद का सामना धोनी करेंगे। केरोन पोलार्ड ओवर की अंतिम गेंद लाते हुए और धोनी ने एक रन लिया है। स्कोर हुआ 193 रन 3 विकेट पर।

सत्रहवां ओवर :

आंद्रे रसेल की पहली गेंद पर धोनी को कोई रन नहीं मिला। दूसरी वाइड रही और अगली गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ दिया है। तीसरी गेंद पर धोनी को कोई रन नहीं मिला। धोनी और राहुल की साझेदारी का अर्धशतक पहले ही पूरा हो चुका है। अगली गेंद पर धोनी ने फिर से छक्का मार ​दिया है और भारत का स्कोर 200 के पार हो गया है। अभी ड्रिंक्स टाइम है। पांचवीं गेंद पर धोनी ने एक रन लेकर स्कोर को 207 पर पहुंचाया है। ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने छक्का जड़ दिया है। स्कोर213 रन 3 विकेट के नुकसान पर हो गया है।

अठहारवां ओवर :

पहली ही गेंद पर धोनी ने चौका जड़ दिया है। स्कोर हुआ 217 रन​ 3 विकेट पर। ड्वेन ब्रावो के ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी को कोई रन नहीं मिला है। वहीं तीसरी गेंद पर धोनी ने 2 रन लिए हैं। चौथी गेंद पर धोनी ने एक रन लेकर स्कोर 220 पर पहुंचा दिया है। पांचवीं गेंद पर लोकेश राहुल को एक रन लेगबाई के रूप में मिला और स्कोर हुआ 221 रन 3 विकेट पर। आखिरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया है। स्कोर है 222 रन 3 विकेट पर।

उन्निसवां ओवर :

पहली गेंद पर धोनी ने एक रन लिया है। स्ट्राइक लोकेश राहुल के पास है। शतक के काफी करीब पहुंच चुके राहुल ने दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं लिया। तीसरी गेंद पर राहुल का छक्का और शतक भी पूरा। भारत का स्कोर हुआ 229 रन 3 विकेट पर। अगली गेंद राहुल ने चौका मार दिया है। स्कोर हुआ 233 रन 3 विकेट के नुकसान पर। पांचवीं गेंद पर वाइड के रूप में भारत को एक ​अतिरिक्त रन मिला है। अगली गेंद पर राहुल ने दो रन लिए और आखिरी गेंद पर भी 2 रन ​लिए हैं। स्कोर हुआ है 238 रन 3 विकेट पर।

बीसवां ओवर :

भारत को जीत के लिए 8 रनों की दरकार है। ड्वेन ब्रावो आखिरी ओवर लाए हैं। पहली गेंद पर धोनी ने एक रन लिया है। स्कोर हुआ 239 रन 3 विकेट पर। दूसरी गेंद पर लोकेश राहुल ने एक रन लिया है। स्कोर 240 रन 3 विकेट पर हो गया है। अभी जीत के लिए 6 रन चाहिए। तीसरी गेंद पर धोनी को 1 रन लेगबाई के रूप में मिल गया है। चौथी गेंद पर लोकेश राहुल ने एक रन लिया है। स्कोर हुआ 242 रन 3 विकेट पर। पांचवीं गेंद पर धोनी ने 2 रन लिए हैं। स्कोर 244 रन पर 3 विकेट हुआ है। जीते के लिए 2 रन और चाहिए। ब्रावो की आखिरी गेंद और धोनी आउट और भारत की एक रन से हार हो गई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Yes No
Settings X