इंदौर। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 557 रनों पर घोषित कर दी। उस वक्त तक टीम के केवल 5 विकेट ही गिरे थे। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक और अजिंक्य रहाणे ने शतक लगाया।
विराट ने 211 और रहाणे ने 188 रन बनाए। अब न्यूजीलैंड की पारी जारी है। उसने 9 ओवर तक बिना विकेट नुकसान के 28 रन बना लिए हैंं। न्यूजीलैंड भारत से अब भी 529 रन पीछे है।
महेंद्र सिंह धोनी से कितनी ज्यादा है विराट कोहली की सैलरी, जानिए इस खबर में
आज खेल के दूसरे दिन भारत कम से कम 500 रनों का स्कोर खड़ा करना चाहेगी ताकि विरोधी टीम पर आसानी से दबाव बनाया जा सके। आपको बता दें कि भारत इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर 2-0 की अपराजेय बढ़त के साथ खेल रहा है।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), गौतम गंभीर, मुरली विजय, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन।
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन, (कप्तान) रॉस टेलर, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रॉन्ची, मिशेल सैंटनर, नील वागनर, बीजे वाटलिंग, ट्रेंट बोल्ट और जीतन पटेल।